बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने हाल ही में फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और इन दिनों अहान शेट्टी अपनी इसी डेब्यु फिल्म तड़प को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं । अहान शेट्टी की फिल्म तड़प को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है और इस फिल्म में अहान शेट्टी के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया है। बता दे हाल ही में बीते बुधवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था और उसी दौरान अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ को भी स्पॉट किया गया है।

अपनी डेब्यू फिल्म तड़प में जहां अहान शेट्टी फिल्म की अभिनेत्री तारा सुतारिया पर जान छिड़कते हुए नजर आ रहे हैं वही असल जिंदगी में अहान शेट्टी तान्या श्रॉफ के दीवाने हैं। बता दे फिल्म तड़पके स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान तान्या श्रॉफ को अहान शेट्टी के साथ जब से देखा गया है तभी से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

 

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ दिखने में बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती है और वही अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ।

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ फिलहाल लंदन में रहती हैं और आपको बता दें तान्या श्रॉफ पेशे से एक फैशन मॉडल और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी है। तान्या श्रॉफ ने साल 2015 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था और वही तान्याके पिता का नाम जयदेव श्रॉफ है जो कि एक जाने-माने बिजनेसमैन है।

तान्या श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर ही अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और तान्याश्रॉफ के भाई वरुण श्रॉफ दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई किए हैं और इसी दौरान तान्या श्रॉफ की अहान शेट्टी से मुलाकात हुई थी जिसके बाद लंबे समय से यह दोनों एक दूसरे के साथ हैं।

तान्या श्रॉफ को घूमने फिरने का बेहद शौक है और इनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल ज्यादातर वेकेशन की तस्वीरों से भरी पड़ी है। तान्या श्रॉफ अपने फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं और यही वजह है कि तान्या दिखने में गजब की खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती है। तान्या श्रॉफ एक पेट लवर भी है और वह अक्सर ही अपने पेट्स ले साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है|

तान्या श्रॉफ अपने खूबसूरत और बोल्ड अवतार से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा धूम मचाती हैं और वही तान्या श्रॉफ अपने हॉट अंदाज से बॉलीवुड हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती है।

तान्या श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव पाई जाती हैं और वही इन टी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी  शानदार है।

 

तान्या श्रॉफ और अहान शेट्टी की लव स्टोरी काफी ज्यादा फिल्मी है और यह दोनों लंबे समय से एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में है। सोशल मीडिया पर भी अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ की रोमांटिक तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती है जिस पर इनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं

By Anisha