90 के दशक के बेहद जाने माने और बहुचर्चित अभिनेता रहे धर्मेंद्र आज किसी पहचान के मोहताज़ नही हैं| बात करें अगर धर्मेंद्र के फ़िल्मी करियर की तो इन्होने अपने करियर में एक से बढकर एक फ़िल्में दी है और इतना ही नही बल्कि इनकी अधिकतर फ़िल्में हिट या सुपरहिट भी रही हैं| और अगर इनकी नीजी जिंदगी की बात करें तो इन्होने दो शादियाँ की हैं| इनमे इनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और इनकी दूसरी पत्नी कोई और नही बल्कि बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी है|

हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र के रिश्ते की बात करें तो इन दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और यही से इन दोनों के बीच नजदीकियां नजर आने लगी थी| और धीरे धीरे ये दोनों एक दुसरे को चाहने लगे और फिर कुछ वक्त एक दुसरे के साथ रहने के बाद इन्होने शादी का फैसला लिया| बता दें के धर्मेंद्र उन दिनों शादीशुदा थे पर अपने पहले रिश्ते के साथ ही इन्होने हेमा मालिनी संग भी शादी कर ली|

और इस शादी से धर्मेंद्र दो बेटियों के पिता बने जिनके नाम ईशा देओल और अहाना देओल हैं| और इसके अलावा इनकी पहली पत्नी नें भी दो बेटों को जन्म दिया था जिनके नाम सनी देओल और बॉबी देओल हैं| और हमारी आज की यह पोस्ट धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल पर ही होने वाली है जिसमे हम आपको इनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं|

अहाना क्योंकि अपने सभी भाइयों और बहनों में सबसे छोटी हैं इसलिए सभी की लाडली भी हैं| अपने कॉलेज के दिनों में अहाना को एक लडके से प्यार हुआ था जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं| ये लड़का कोई और नही बल्कि रणवीर सिंह थे और कई जगहों पर तो ऐसा भी सुनने में आता है के कुछ वक्त तक इन दोनों नें एक दुसरे को डेट भी किया था| और इसके बाद रणवीर का बॉलीवुड की तरफ झुकाव नजर आने लगा और वो फिल्मों और काम की तलाश भी करने लगे|

अगर रणवीर के शुरूआती दिनों की बात करें तो पहले इन्हें काफी छोटे रोल्स दिए जाते थे और उन्ही रोल्स में ये अपनी प्रतिभा को दिखा देते थे| इसके बाद लगातार कोशिशे करते करते आखिरकार इन्हें कुछ अच्छे रोल्स दिए गये जो फिल्मों में थोड़े अहम थे और यही से इनके करियर को एक बड़ी शुरुआत मिली और इसके बाद इन्हें कई बड़ी फ़िल्में मिली जिनमे ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘राम लीला’ जैसी बड़ी फ़िल्में शामिल हैं|

और इसके बाद धीरे धीरे रणवीर सफलता की सीडियां चढ़ते गये और आज ये किस मुकाम पर हैं यह तो शायद ही बताने की जरूरत हैं| पर अपने के शुरूआती दिनों को गुइज़रने के कुछ सालों बाद ही इन्होने अहाना से दूरी बनानी भी शुरू कर दी थी और फिर अंत में जाकर दोनों एक दुसरे से पूरी तरह दूर हो गये|और अगर आज की कहें तो रणवीर और अहाना दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और रणवीर नें तो दीपिका पादुकोण संग शादी भी कर ली है|

 

By Akash