सिर्फ 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन अभिनय के दम पर न केवल फिल्मी दुनिया में खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं बल्कि इसके साथ साथ आज ऐश्वर्या राय का नाम हमारे हिंदी सिनेमा के कुछ ऐसे सितारों में भी शामिल है, जो अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में छाए रहते हैं|

ऐश्वर्या राय की बात करें तो, बीती 1 नवंबर, 2022 की तारीख को एक्ट्रेस ने अपना 49वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और ऐसे में इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय को उनके लाखों फैंस ही नहीं बल्कि एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई बेहद मशहूर और चर्चित सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में बर्थडे विश किया है|

वहीं दूसरी तरफ अगर ऐश्वर्या राय की बात करें तो, उन्होंने अपना यह जन्म दिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है, जो कि फिल्मी दुनिया के कई सितारों से काफी अलग है| ऐसा इसलिए क्योंकि जन्मदिन के मौके पर जहां तमाम सितारे अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ पार्टी करते हुए नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय अपने जन्मदिन के मौके पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ बीती रात मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी|

इसी सबके बीच अब ऐश्वर्या राय की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं और ऐसे में अपने आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपके साथ ऐश्वर्या राय की यही तस्वीरें साझा करने जा रहे हैं|

सामने आई इन तस्वीरों पर नजर डालें तो, इनमें ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन बेहद खूबसूरत और प्यारी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं| इस दौरान ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन अपने हाथ में पूजा का थाल लिए हुए तस्वीर में एक साथ भी नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके पीछे सिद्धिविनायक की मूर्ति भी नजर आ रही है|

इस दौरान ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के चेहरे पर एक खास खुशी नजर आ रही है, जैसा कि आप तस्वीर में खुद भी देख सकते हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन दोनों ही खुशी से स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं| ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की ये तस्वीरों पर अब फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं, जिन्हें फैंस को पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ फैंस इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी नजर आ रहे हैं| इसके अलावा फैंस ऐश्वर्या राय को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभी बीते कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या राय ने फिल्मी पर्दे पर कमबैक किया है, और अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पोनियन सेलवन में एक्ट्रेस नंदिनी के किरदार को निभाते हुए नजर आई थी, जिसे फैंस का पॉजिटिव रिएक्शन मिला है और इसके साथ साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी शानदार रहा है|

By Akash