अपने दमदार एक्शन और लुक्स के दम पर फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शामिल हो चुके मशहूर अभिनेता अजय देवगन आज लोगों के बीच अपना एक तगड़ा फैन बेस बना चुके हैं| असल जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस काजोल के साथ अजय देवगन ने साल 1999 में शादी रचाई थी जिसके बाद अजय देवगन दो बच्चों के पिता बने थे| जिनमें अजय देवगन का बेटा युग देवगन और बेटी न्यासा देवगन शामिल हैं| और अपनी आज की इस पोस्ट में हम अजय देवगन के बेटे युग देवगन की ही बात करने जा रहे हैं जो अब 11 सालों के हो चुके हैं|

जैसा कि हम सभी देखते हैं, अजय देवगन और काजोल दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं और इन्हें अक्सर ही अपनी और फैमिली की तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है| ऐसे में अजय और काजोल कई बार बेटे युग देवगन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं जहां फैन्स भी अभिनेता के बेटे की तस्वीरों का इंतजार करते हैं|

बता दे, अभी बीते कुछ दिनों पहले ही अजय देवगन एक इंटरव्यू में नजर आए थे जहां उन्होंने बेटे युग देवगन का एक किस्सा शेयर किया था| अजय देवगन ने बताया था के बेटे युग देवगन ने एक बार उन्हें थप्पड़ मार दिया था और फिर तुरंत ही वह रोने लगे थे| आगे अजय देवगन ने बताया के यह सब उन्होंने एक फिल्म के सीन को देखने के बाद किया था|

यह फिल्म गोलमाल अगेन थी जिसमे अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा भी नजर आई थी और जिसके एक सीन में खुशी नाम के किरदार की मृत्यु दिखाई गई थी| इस किरदार को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने ही निभाया था जिसे देखने के बाद बेटे युग देवगन रोने लगे थे| इसी सीन को देखने के बाद युग देवगन ने अजय को थप्पड़ मार दिया था जो उस वक्त पिता की गोद में ही बैठकर फिल्म देख रहे थे| बता दे, देवगन की उम्र सिर्फ 7 साल ही थी|

अजय देवगन ने इंटरव्यू में आगे बताया के इस फिल्म को देखने के बाद काजोल और युग खूब हंस रहे थे और उस वक्त काजोल के लिए अपनी हंसी रोकना भी मुश्किल हो रहा था| हालांकि सेकंड हाफ के दौरान उनके बेटे युग देवगन काफी भावुक हो गए थे क्योंकि आगे की फिल्में परिणीति चोपड़ा के किरदार को मरते हुए दिखाया गया था| बेटे को भावुक होता देख अजय ने यह सवाल किया के क्या हुआ … जिसके बाद युग ने उन्हें पलट कर थप्पड़ मार दिया| हालांकि इसके तुरंत बाद युग रोने भी लगे थे|

जानकारी के लिए बता दें, काजोल और अजय देवगन के बेटे युग देवगन का जन्म साल 2010 में हुआ था और आज इनकी उम्र 11 साल हो चुकी है| युग देवगन दिखने में काफी क्यूट और मासूम लगते हैं जिन्हें तस्वीरों में अक्सर पापा अजय और माँ काजोल के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है| साथ ही बहन न्यासा देवगन भी अपने भाई के साथ खूब मस्ती करती हैं और उनका काफी ख्याल भी रखती है|

 

By Anisha