90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने वाले सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना अपने वक्त में काफी पॉपुलर हुए थे| अपन पिता विनोद की तरह ही अक्षय भी दिखने में बेहद हैंडसम और कूल दिखते थे| और साथ ही अक्षय उन दिनों अपने शानदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते थे| पर धीरे धीरे ये फिल्मों से दूर होने लगे और फिर अपनी फिल्म सेक्शन 375 के बाद ये हमेशा के लिए एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गये| बात करें अगर इनके फ़िल्मी करियर की तो साल 1997 में आई फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ के जरिये इन्होने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था और इस पहली फिम का प्रोडक्शन खुद इनके पिता नें ही किया था|

इस फिल्म के बाद इनका करियर अचानक ही काफी जोर पकड़ने लगा और इन्हें एक के बाद एक ताल, दिल चाहता है और आ अब लौट चले जैसी बड़ी फिल्मों से देखा गया| धीरे धीरे अपने लुक्स और एक्टिंग के दम पर ये फिल्म जगत के नामी और मशहूर अभिनेताओं में शामिल होने लगे और इसके बाद हीरो ही नही बल्कि विलेन के रोल्स भी इन्हें मिलने लगे| हालाँकि धीरे धीरे ये गुमनाम होते गये और इन्हें साइड रोल्स में देखा जाने लगा|

आज की कहें तो इनकी उम्र तकरीबन 45 साल हो चुकी है और इन्हें लेकर सोचने वाली बात यह है के अभी तक इनकी शादी भी नही हुई है| हालाँकि फ़िल्मी किरयर के दौरान कई एक्ट्रेसेज संग अक्षय का नाम जुड़ा था पर इनका किसी के साथ भी रिश्ता सफल नही हो सका| अक्षय के साथ मिस इंडिया रह चुकी बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम भी जुड़ चूका है| बता दे के ऐश्वर्या और अक्षय की खबरें फिल्म ताल के बाद सबसे अधिक सुनने को मिली थी और ये खबरें लगभग 1 साल तक सुनने को मिली थी|

उन दिनों ऐश्वर्या भी फिल्म जगत में यी नई ही आई थी और उसी बीच फिल्म ‘आ अब लौर चले’ के सिलसिले में ये दोनों शूटिंग के लिए अमेरिका भी गये थे और उसी वक्त इन दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें जोर पकड़ने लगी थी| हालाँकि बाद में ऐश्वर्या सलमान की तरफ आकर्षित होने लगी और फिर अक्षय से धीरे धीरे दूर हो गयी|

इसके बाद अक्षय के साथ 90 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का नाम जुड़ने लगा था जिसके बाद करिश्मा के पिता रणधीर कपूर नें विनोद खन्ना के पास इस रिश्ते को भेजा पर करिश्मा की माँ बबीता नही चाहती थी के अक्षय संग करिश्मा का रिश्ता हो जिसके चलते यह रिश्ता टूट गया जिसके बाद से लेकर आज तक इन्होने शादी नही की|

वहीँ शादी को लेकर जब इनसे सवाल किये जाते हैं तो अक्षय बताते है के इन्हें बच्चे पसंद नही है और इसी वजह से इन्होने शादी भी नही की है|

बता दें के अक्षय खन्ना के पिता और अपने वक्त के सुपरस्टार अभिनेता रहे विनोद खन्ना भी आज हमारे बीच नही है| बीते साल 2017 में विनोद खन्ना कैंसर की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गये जिस वजह से अक्षय खन्ना अब काफी अकेले भी हो गये है|

By Anisha