आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में नजर आई कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो अब फिल्मी दुनिया में असक्रिय होने के साथ लाइमलाइट से भी दूर रहो चुकी हैं…

शिल्पा शिरोडकर

बॉलीवुड फिल्म हम हैं बेमिसाल में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर लीड रोल में नजर आई थी, लेकिन इसके बाद दोबारा इन्हीं फिल्मों में नहीं गया| हालांकि, बाद में इन्हें कुछ सीरियल्स में जरूर देखा गया और अगर वर्तमान समय की कहे तो भारत से दूर दुबई में जाकर बस चुकी हैं|

आरती छाबड़िया

फिल्म आवारा पागल दीवाना में नजर आई अभिनेता अक्षय कुमार और आरती छाबड़िया की जोड़ी लड़कों को काफी पसंद आई थी, लेकिन यह फिल्म इतनी अधिक कमाई नहीं कर पाई| वहीं दूसरी तरफ आरती इसके बाद फिल्मी दुनिया में भी काफी असक्रिय हो गई|

रंभा

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा के कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी एक्ट्रेस रंभा को अक्षय कुमार के साथ फिल्म जानी दुश्मन में देखा गया था| लेकिन, इसके बाद वह पर्दे से मानो गायब ही हो गई|

ममता कुलकर्णी

अपने विवादित बयानों की वजह से जानी जाने वाली बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपने कैरियर में अक्षय कुमार के साथ वक्त हमारा, सबसे बड़ा खिलाड़ी और अशांत जैसी फिल्मों में नजर आई थी| लेकिन, फिर नजाने एक्ट्रेस कहां गुम हो गई|

वर्षा उसगांवकर

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म हत्या में नजर आई एक्ट्रेस का नाम वर्षा उसगांवकर था, जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इतनी अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाई और धीरे-धीरे गुमनाम हो गई|

अश्विनी भावे

सैनिक और जख्मी जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ नजर एक्ट्रेस अश्विनी भावे ने एक समय में अपने कैरियर में कई सुपरहिट फिल्में दी थी| पर, गुजरते वक्त के साथ एक्ट्रेस का कैरियर ग्राफ डाउन हो गया और फिर साल 2007 में इन्होंने शादी की और अमेरिका शिफ्ट हो गई|

शांतिप्रिया

अभिनेता अक्षय कुमार के डेब्यु फिल्म सौगंध में उनके साथ नजर आई एक्ट्रेस शांतिप्रिया ने भी इसी फिल्म के जरिए डेब्यू किया था| लेकिन, एक तरफ जहां अक्षय कुमार वक्त के साथ इंडस्ट्री के एक जाने-माने और सफल अभिनेता बन गए, वहीं दूसरी तरफ शांतिप्रिया इतनी अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाई|

आयशा जुल्का

दिल की बाजी और जयकिशन जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस आयशा जुल्का की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था| पर, धीरे धीरे आयशा जुल्का फिल्मों से दूर हो गई|

मधु

हम हैं बेमिसाल और ऐलान जैसी फिल्मों में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आई मधु कुछ वक्त बाद फिल्मी दुनिया में असक्रीय हो गयी| और अगर आज की कहें तो, एक अमेरिकन बिजनेसमैन के साथ शादी करके एक्ट्रेस अपने घर बसा चुकी हैं|

चांदनी

फिल्म इश्क पे इक्का में अक्षय कुमार के साथ नजर आई एक्ट्रेस चांदनी एक समय में इंडस्ट्री की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई थी| लेकिन, धीरे-धीरे चांदनी का कैरियर ग्राफ नीचे चला गया और अगर आज की कहे तो चांदनी अमेरिका में रहते हुए अपनी डांस क्लास चलाते हैं|

By Akash