बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद चर्चित और क्यूट कपल्स में शामिल एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते काफी लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप से जुड़ी खबरों को लेकर अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे| रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ी खबरें बीते काफी वक्त से ट्रेंडिंग में बनी हुई है, और इसी वजह से फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे|

ऐसे में आज 14 अप्रैल, 2022 की तारीख को आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं, जिसकी अपडेट आलिया भट्ट ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की है| आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री में अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की है|

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर कुल 8 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सबसे पहले तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को किस करते हुए पोज दे रहे हैं|

शेयर की गई दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के दौरान पूजा विधि को करते हुए नजर आ रहे हैं|तीसरी तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ एक लविंग कपल के रूप में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं|चौथी तस्वीर में आलिया भट्ट स्माइल करते हुए रणबीर कपूर के कानों में कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं|

बात करें अगर पांचवी तस्वीर की, तो उसमें आलिया भट्ट को, मांग टीका लगाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें रणबीर कपूर उन्हें प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं| अगली तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया को, माथे पर प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं| सातवीं तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया एक दूसरे का हाथों में हुए नजर आ रहे हैं|

आखरी तस्वीर में आलिया ने एक हाथों की तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर और आलिया एक दूसरे का हाथ था में दिख रहे हैं|जानकारी के लिए बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी आज 14 अप्रैल, 2022 को दोपहर के समय ही हुई थी, जहां पर इन दोनों ने अपने परिवार के सदस्य और कुछ खास और करीबी दोस्तों के बीच फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए|

इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने एक बहुत ही लंबा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस लिखती हैं-‘ उन्होंने अपने परिवार के लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में अपनी सबसे पसंदीदा जगह पर शादी कर ली है, जहां पर एक दूसरे के साथ उन्होंने लगभग 5 साल बिताये है|

आलिया भट्ट ने आगे लिखा है कि उन्होंने कई सारी यादें बनाई है, और आगे भी हम बहुत सारी यादें बनाएंगे, जिनमें प्यार, हंसी. कंफरटेबल साइलेंस, मूवी नाइट और छोटी मोटी लड़ाई में शामिल होंगी| आगे आलिया भट्ट में अपने सभी फैन्स को और अपने करीबी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उनके खुशी के पलों में शामिल होने पहुंचे|

By Anisha