आज 25 दिसंबर 2022 को दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है और वही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की खास झलकियां अपने प्रशंसकों के साथ साझा भी कर रहे हैं|

इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और फैमिली के साथ धूमधाम से क्रिसमस का जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है| बता दे हर बार की तरह इस साल भी कपूर परिवार ने बेहद ही खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया है और वही कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है|

बता दे क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिसमें आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ दिखाई दे रही है और अपनी इसी इंस्टा स्टोरी के माध्यम से आलिया भट्ट ने अपने तमाम प्रशंसकों को क्रिसमस की ढेर सारी बधाइयां दी है|

आलिया भट्ट ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” मैरी मैरी विद चेरी”| वही आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीरें साझा की है उन तस्वीरों में आलिया के अलावा उनकी सांस नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं और इसके अलावा कपूर फैमिली के कई मेंबर क्रिसमस का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं|

वही अदाकारा नीतू सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की है और इन तस्वीरों में नीतू सिंह के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर, बहु आलिया भट्ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान नजर आ रही है और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू सिंह ने क्रिसमस 2022 की हर किसी को ढेर सारी बधाइयां दी है| सोशल मीडिया पर नीतू सिंह की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर फैन्स लगातार बधाइयाँ दे रहे है |

कपूर फैमिली की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई है| सामने आई तस्वीरों में रणबीर और आलिया अपनी फैमिली के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और वहीं इस साल का क्रिसमस आलिया और रणवीर के लिए सबसे स्पेशल रहा |

क्योंकि शादी के बाद इस कपल ने पहली बार अपनी बेटी के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया है और साथ ही पूरे कपूर परिवार ने क्रिसमस का जश्न धूमधाम से सेलिब्रेट किया| आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं और इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही है|

आपको बता दें हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है जिसका नाम इन्होंने राहा रखा है और अभी तक आलिया ने अपनी लाडली का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है परंतु फैंस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी के चेहरे का दीदार करने के लिए बेहद उत्सुक हैं|

By Anisha