बॉलीवुड के पावर कपल के रूप में पहचाने जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के मम्मी पापा बने हैं और इन दिनों यह कपल अपनी लिटिल प्रिंसेस के साथ अपना पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहा है| वही कपूर परिवार में इस नन्हीं शहजादी के आगमन के बाद खुशियों की लहर दौड़ गई है और परिवार के हर एक सदस्य की खुशियों का ठिकाना नहीं है| वही आलिया और रणबीर की खुशियां तो इन दिनों सातवें आसमान पर पहुंच गई है |

जहां एक तरफ इस कपल ने इसी साल शादी रचा कर एक दूजे को अपना जीवनसाथी बनाया वहीं दूसरी तरफ शादी के कुछ महीने बाद ही इस कपल को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हो गया है और यह दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता पिता बन चुके हैं| वही आलिया और रणवीर ने अपनी नन्ही परी के चेहरे का दीदार लोगों को नहीं कराया है और ऐसे में कपल के फैंस जहां इनकी नन्ही शहजादी की पहली झलक पाने के लिए बेकरार है वही फैंस यह जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड है कि कपूर खानदान की इस लिटिल प्रिंसेस का नाम क्या रखा जाएगा|

इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी के नाम को लेकर एक अपडेट सामने आ रही है और लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी का नाम दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से कनेक्टेड होगा और कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट देने के लिए यह फैसला लिए हैं और ऐसे में यह दोनों अपनी नन्हीं शहजादी का नाम दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ ही रखेंगे|

वही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस आईडिया के बारे में जाने के बाद नीतू कपूर भी काफी ज्यादा इमोशनल हो गई और वह भी अपनी पोती का नाम दुनिया को बताने के लिए काफी एक्साइटेड है|बता दे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी के जन्म से सबसे ज्यादा खुशी नीतू कपूर को हुई है और अब वह दादी बन गई है| नीतू कपूर ने अपनी पोती को सबसे क्यूटेस्ट किड्स भी बताया है|

खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत पूरे कपूर परिवार ने इस लिटिल प्रिंसेस के लिए एक नाम फाइनल भी कर दिया है और अपनी नन्ही शहजादी के नाम का अनाउंसमेंट जल्दी आलिया और रणबीर दुनिया के सामने करेंगे|वही आलिया और रणबीर के फैंस इनकी बेटी का नाम जानने के लिए काफी बेकरार है और ऐसे में यह कपल अपनी बेटी का क्या नाम रखने वाले है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा| फिलहाल आलिया और रणबीर अपनी नन्हीं प्रिंसेस के साथ खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर बहुत जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं और वही आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं| इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे और इन दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म कर दी है| खबरों के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है|

 

By Anisha