बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है दरअसल कपूर परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजी है | दरअसल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं और आज सुबह ही आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंची थी और अब एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है और वह एक प्यारी सी बेटी की मम्मी बन गई है| बेटी के जन्म के बाद आलिया और रणबीर की खुशियों का ठिकाना नहीं है और यह दोनों को पेरेंट्स बनेगा सुख प्राप्त हुआ है|

बता दे आलिया भट्ट की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है | आज 6 नवंबर 2022 को परिवार वालों ने आलिया भट्ट को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था जिसके बाद आलिया भट्ट के मां बनने का सभी को बेसब्री से इंतजार था हालांकि अब यह इंतजार खत्म हो चुका है और एक्ट्रेस ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है| वही आलिया भट्ट की मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला काफी तेज हो चुका है| रणबीर और आलिया के फैंस बेहद खुश हैं और इन दोनों को पैरंट्स बनने के बाद ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं|

कपूर परिवार में इस नन्हे मेहमान के आगमन के बाद अब हर किसी को इंतजार है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की पहली तस्वीर और उनके नामकरण का| आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा कर अपनी नन्ही परी के आगमन की खुशखबरी अपने तमाम प्रशंसकों को दी है |

आलिया और रणवीर की बेटी पैदा होने के बाद कपूर परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है और परिवार का हर सदस्य नन्ही परी के आगमन से बेहद खुश है| बता दे अभी कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट की गोद भराई की रसम बेहद ही धूमधाम से संपन्न हुई थी जिसकी कई झलकियां आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की थी| आलिया भट्ट के बेबी शावर फंक्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी| वही अब आलिया और रणबीर अपनी जिंदगी में अपनी बेटी का स्वागत करने के बाद बेहद खुश है और इसका पल की खुशियां सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं|

गौरतलब है कि आलिया भट्ट को लेकर कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि एक्ट्रेस नवंबर या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बनेगी हालांकि आलिया भट्ट ने आज 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी को जन्म दिया है और उनकी बेटी का जन्म मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ है| आलिया भट्ट सुबह से ही अपने डिलीवरी को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई थी और हॉस्पिटल से भी उनकी काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी जो कि खूब वायरल हुई थी|

आपको बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 को अपने मुंबई वाले घर पर बेहद ही सादगी भरे अंदाज में शादी रचाई थी और शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी का एलान कर दिया था और शादी के केवल 7 महीने पूरे होने के बाद आलिया भट्ट मां बन गई है और उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया है|

By Anisha