साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने और मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन आज दक्षिण भारत के साथ-साथ भारत के अन्य हिस्सों में भी अपनी एक तागड़ी पहचान बना चुके हैं| और यही कारण है के आज अल्लू अर्जुन के पास अपनी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग मौजूद है| लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट में हम अल्लू अर्जुन के बारे में नहीं बल्कि उनकी बेटी अल्लू अरहा के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी गिनती आज फेमस स्टार किड्स में की जाती है|

अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा आज सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है और अपने क्यूट लुक्स और वीडियोस की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं| और आज देश भर में उनके भी काफी सारे प्रशंसक मौजूद हैं|

पांच साल की हुई अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा

अल्लू अर्जुन की बेटी का जन्म 21 नवंबर को हुआ था और ऐसे में बीते वक्त में अभिनेता की बेटी पूरे 5 साल की हो चुकी हैं| ऐसे में बेटी के पांच में जन्मदिन के खास मौके पर अल्लू अर्जुन बेहद शानदार तरीके से जन्मदिन मनाया है और बेटी के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए अभिनेता बुर्ज खलीफा पहुंचे थे| ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा के बेटी अरहा के पांचवे जन्मदिन को खास बनाने में अभिनेता ने एक मोटी रकम खर्च की है|

अरहा का जन्मदिन बुर्ज खलीफा में किया सेलिब्रेट

अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा ने अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर ग्रैंड पार्टी रखी थी और जैसा कि हमने आपको बताया है के अभिनेता ने विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया है| ऐसे में इन्होंने बेटी के जन्मदिन को मनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी|

बड़े-बड़े सितारों को खर्चे में छोड़ा पीछे

एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारों को अक्सर ही खास मौकों पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च करते देखा जाता है| ऐसे में अल्लू अर्जुन ने भी अपनी बेटी के जन्मदिन को मनाने में काफी मोटी रकम खर्च की है| रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जा रहा है के अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी के पांच में जन्मदिन के सेलिब्रेशन में खर्च के मामले में कई बॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है| और इन्होंने जितने बेहतरीन तरीके से बेटी का जन्मदिन मनाया है, इससे खुद ही जन्मदिन पर हुए खर्च का अंदाजा लगाया जा सकता है|

अल्लू अर्जुन ने बेटी के लिए लिखा खास संदेश

अपनी बेटी अरहा को जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी इसके साथ अभिनेता ने एक खास मैसेज लिखा था| कैप्शन में अल्लू अर्जुन ने लिखा था- ‘हैप्पी बर्थड़े मेरी लिटिल प्रिंसेस। आई लव यू सो मच ना चिन्ना बेबी। ये साल आपकी जिंदगी में बहुत ही खुशियां लेकर आए’।

केक पर छपी अरहा की तस्वीर

अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी के जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी| और इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी के केक को भी बेहद खास तरीके से डिजाइन कराया था जिसमें उनकी बेटी की तस्वीर बनी हुई थी और बेटी अरहा का बर्थडे केक वाकई काफी खूबसूरत लग रहा था|

By Anisha