साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता पुनीत राजकुमार ने अपने शानदार लुक और दमदार एक्टिंग से तमिल या फिर तेलुगु भाषा के दर्शकों के बीच ही नहीं बल्कि हिंदी भाषा के लाखों दर्शकों के बीच भी अपनी एक पहचान बनाई थी| पर बीते साल 2021 की 29 अक्टूबर की तारीख को, अभिनेता पुनीत राजकुमार हमेशा के लिए यह दुनिया को अलविदा कह गए, जिसके बाद उनके लाखों फैंस के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी वक्त तक काफी दुखद माहौल छाया हुआ था|

अल्लू अर्जुन ने अभिनेता को दी श्रद्धांजली

ऐसे में इस दुखद वक्त में साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन ने बीते दिनों ही पुनीत राजकुमार के परिवार से मुलाकात की थी, और अभिनेता पुनीत राजकुमार को अल्लू अर्जुन भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए भी नजर आए थे| अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देते नजर आए|

अल्लू अर्जुन नें शेयर किया इमोशनल पोस्ट

इन तस्वीरों में अल्लू अर्जुन पुनीत राजकुमार को फूल अर्पित करते हुए नजर आ रहे हैं| और अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा है-‘पुनीत गारू को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि!’ आगे अल्लू अर्जुन ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि राज कुमार गारू के तमाम परिवार के सदस्यों, दोस्तों, शुभचिंतकों और लाखों फैंस को उनकी तरफ से सम्मान| आगे अल्लू अर्जुन ने लिखा है कि इस पोस्ट के साथ वह उनके फैंस का हौसला बढ़ा रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता अल्लू अर्जुन मशहूर कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के बेहद करीबी दोस्तों में शामिल थे और इन दोनों अभिनेताओं के लाखों फैंस से भी यह दोस्ती छिपी नहीं थी| असल जिंदगी में यह दोनों ही सितारे एक दूसरे पर जान छिड़कने थे, और कई बार यह दोनों एक दूसरे के साथ भी नजर आते थे, जिस वजह से इन दोनों सितारों के फैंस इनकी दोस्ती की मिसाल दिया करते थे| पर आज जब अल्लू अर्जुन ने अपने इतने करीबी दोस्त को अचानक खो दिया है, तो यह उनके लिए भी बेहद मुश्किल समय है|

फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका

बताते चलें, अभिनेता पुनीत राजकुमार बीती 29 अक्टूबर, 2021 की तारीख को हार्ट अटैक आने के कारण हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गए| हालांकि, अभिनेता आज भी अपनी तमाम फिल्मों के रूप में अपने फैंस के बीच मौजूद हैं| पुनीत राजकुमार से जुड़ी है दुखद खबर न केवल उनके करीबी लोगों और फैंस के लिए निकासी दुखद रूप में सामने आई है, बल्कि इसके अलावा उनकी आकस्मिक मृत्यु से फिल्म इंडस्ट्री को भी एक गहरा झटका लगा है|

फ़िल्मी करियर में भी सक्रीय थे अभिनेता

बात करें, अगर अभिनेता पुनीत राजकुमार के वर्कफ्रंट की, तो अपने फिल्मी कैरियर में इन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया था, और अभी बीते साल 2021 में ही इन्हें फिल्म युवरत्ना: मैं भी देखा गया था और साल 2022 में अभिनेता फिल्म जेम्स में नजर आने वाले थे, लेकिन दुर्भाग्यवश अब पुनीत हमारे बीच मौजूद नहीं है|

By Akash