साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता दिन पर दिन आसमान छू रही है |फिल्म ‘पुष्पाः द राइज’ में अपने दमदार अभिनय से अल्लू अर्जुन ने दुनिया को यह बताया कि वह कैसे फ्लावर नहीं बल्कि फायर है| अल्लू अर्जुन के फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब साबित हुई और वही अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट देखने के लिए फैंस काफी बेकरार है और बेसब्री से पुष्पा फिल्म का पार्ट 2 ‘पुष्पाः द रूल’ का इंतजार कर रहे हैं|

अल्लू अर्जुन इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता है जो कि अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अच्छे कामों के लिए भी जाने जाते हैं और यही वजह है कि आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में अल्लू अर्जुन के चाहने वाले मौजूद हैं और अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेकरार रखते हैं|

अल्लू अर्जुन की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है और वो एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर है| हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है और इस वीडियो में अभिनेता तिरंगा परेड में शामिल होते हुए देखे जा सकते हैं| सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर देशभर के लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देकर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं|

दरअसल हाल ही में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा के साथ न्यूयॉर्क गए थे जहां पर उन्होंने भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में भारत देश का प्रतिनिधित्व किया और इस इवेंट का एक खास वीडियो अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है|

पत्नी संग न्यू यॉर्क की सड़कों पर

इस साल 15 अगस्त 2022 को भारत देश ने अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और इस साल की इंडिया परेड भी बहुत ज्यादा खास थी| वही सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को इस खास मौके पर ‘द ग्रैंड मार्शल’ अवार्ड से सम्मानित किया गया और अभिनेता ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपनी पत्नी स्नेहा के साथ अपने देश की आन बान और शान तिरंगा को लहराते हुए नजर आ रहे हैं|

विदेश की धरती पर अर्जुन ने जिस अंदाज में अपने देश का गौरव बढ़ाया वह लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और इस वीडियो को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है कि ‘न्यू यॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल बनने का मौका मिला’. | इस दौरान अल्लू अर्जुन के साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी तिरंगा के साथ नजर आ रही है| सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है|

|

टाइम्स स्क्वॉयर की स्क्रीन पर पुष्पा

वही अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम फैन पेज पर भी इस इवेंट के कई वीडियोस शेयर किए जा रहे हैं और एक वीडियो में अल्लू अर्जुन न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर की LED स्क्रीन पर भी नजर आ रहे हैं| वही इस दौरान वहां मौजूद इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में न्यूयॉर्क की सड़कों पर अल्लू अर्जुन का स्वागत करते हुए नजर आये |

By Anisha