टीवी जगत का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस एक बार फिर अपने दर्शकों के बीच लौट रहा हैं। शो के लिए फैंस साल भर तक इंतजार करते हैं। और फिर जब ये शो टीवी पर आता हैं तो फैंस इस पर खूब प्यार लुटाते हैं। फैंस इस शो को इसके कंटेस्टेंट के साथ साथ शो के होस्ट के लिए भी खूब पसंद करते हैं।

दर्शकों को हर बार इंतजार रहता हैं कि शो के होस्ट सलमान खान आए और शो के आगे बढ़ाए। हर साल की तरह इस साल भी एंड मौके तक इस बात की कश्मकत चलती रही कि कहीं शो में होस्ट को बदल ना दिया गया हो, लेकिन शो के और सलमान खान के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई हैं इस बार भी शो को होस्ट सलमान खान ही करने वाले हैं।

बिग बॉस का घर इस जगह हैं बना

शो को आपने हर एक नए अंदाज में देखा होगा। यहां दिखाया गया घर सबसे अलग होता हैं। ऐसे में शो के इस घर के बारे में कई लोग जानना भी चाहते हैं कि इस शो में दिखाया गया घर आखिर किसका हैं और वह घर असल में कहां हैं। तो आइए आपको आपके इन सभी सवालों का जबाव भी दे देते हैं।

मीडियां को मिली जानकारी के मुताबिक बिग बॉस का यह घर एक ही लोकेशन पर नहीं होता हैं। यह हर साल बदलते रहता हैं। जैसा कि आप भी जानते हैं कि शो के इस घर को हर बार सेटअप किया जाता हैं।

हर सीजन के लिए अलग लोकैशन

पहले बिग बॉस का घर मुंबई के पास मौजूद लोनावाला में हुआ करता था। जो कि बिग बॉस के सीजन चार से लेकर सीजन 12 तक वहीं था। लेकिन फिर इसकी लोकेशन को बदल कर गोरेगांव कर दिया गया। जो कि केवल बिग बॉस के सीजन 13 के लिए बनाया गया था।

इसके बाद 14वें सीजन के लिए बिग बॉस का घर मुंबई की फिल्मसिटी में तैयार किया गया था। लेकिन फिलहाल इस सीजन की जगह का खुलासा अब तक नहीं किया गया हैं। आपको बता दें कि इस शो के घर का माालिक एंडेमॉल शाइन इंडिया जो कि शो के प्रोड्यूसर हैं वहीं इस घर के मालिक हैं।

By Rubi