बॉलीवुड के महानायक अनिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के साथ साथ लग्जरी लाइफस्टाइल और रईसी के लिए भी जाने जाते हैं| जानकारी के लिए बता दें के अमिताभ बच्चन आज मुंबई में 5 से 6 मकानो के मालिक है और इसके अलावा इनके गैरेज में भी एक से बढकर गाड़ियां मौजूद हैं| वहीँ अगर इनके बंगलों की बात करें तो इनमे अमिताभ के नाम जलसा, प्रतीक्षा, वत्स और जनक जैसे आलिशान बंगले और लग्जरी फ्लैट्स मौजूद है| साथ ही अमिताभदुबई, अमेरिका और पेरिस जैसे नामी जगहों पर भी प्रॉपर्टीज के ओनर हैं|

अभी बीते दिनों ही अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी में एक और घर जुड़ चूका है| बता दे के अमिताभ के मुंबई में अँधेरी जैसे पोश एरिया में एक ड्यूप्लेक्स को बुक कराया है जिसकी कीमत तकरीबन 31 करोड़ बताई जा रही है| और साथ ही इस आलिशान घर के रजिस्ट्रेशन के लिए अमिताभ नें 62 लाख की स्टैम्प ड्यूटी चुकाई है।

इस ड्यूप्लेक्स की बात करें तो अमिताभ नें क्रिस्टल ग्रुप के ‘अटलांटिस प्रोजक्ट’ में इसे बुक किया है| और इनका यह फ्लैट 28 मंजिला इमारत की 27वीं और 28वीं मंजिल पर मौजूद है| इसके अलावा बताया जा रहा है के अमिताभ के इस फ्लैट में इन्हें 6 कार पर्किग्स मिली है|

अब अमिताभ फॅमिली संग इस फ्लैट में रहने आयेंगे या नही इस बात की जानकारी तो अभी किसी को नही है और क्योंकि सालों से अमिताभ फॅमिली के साथ अपने जुहू के जलसा बंगले में ही रह रहे हैं इसलिए यह कहना काफी मुश्किल भी है| बताते चले के इससे पहले बच्चों परिवार प्रतीक्षा बंगले में रहा करता था|

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के जुहू में अब अमिताभ के नाम कुल 4 बंगले हो गये हैं जिनमे सबसे महंगा इनका अभी का नीजी आवास वाला बंगला जलसा सबसे महंगा है| इसकी कीमत तकरीबन 112 करोड़ बताई जाती है| वहीँ इसके अलावा इनका पूर्व आलिशान बंगला प्रतीक्षा भी करोड़ो की कीमत वाला बताया जाता है| इसके अलावा अपने जनक बंगले को इन्होने दफ्तर के रूप में डेवलप कराया है|और अगर बंगले वत्स की बात करे तो उसे एक बैंक को अमिताभ नें रेंट पर दिया है|

मुबई से बाहर अगर दिल्ली का रुख करें तो इनका सोपान नाम का आलिशान बंगला साउथ दिल्ली में मौजूद है| और इसके अलावा नोएडा, अहमदाबाद, गांधीनगर, पुणे और भोपाल जैसे नामी शहरों के उम्दा इलाखों में भी इनकी कई प्रॉपर्टीज है| साथ ही बताते चले के अमिताभ नें फ़्रांस में एक अपार्टर्मेंट बुक कर पत्नी जया को गिफ्ट किया है|

बताते चले के पिता अमिताभ के साथ साथ बेटे अभिषेक और बहु ऐश्वर्या भी प्रॉपर्टीज में अच्छा ख़ासा निवेश कर चुके हैं| इनमे अभिषेक और ऐश्वर्या का मुंबई का आलिशान अपार्टमेंट और न्यूयॉर्क में सेंट्रल पार्क के नजदीक का शानदारऔर लग्जरीयस फ्लैट शामिल है|साथ ही अभिषेक और ऐश्वर्या दुबई के पाम जुमैरा में भी एक खूबसूरत विला के ओनर है|

सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो बच्चन परिवार के चारो मुख्य सदस्यों की टोटल प्रॉपर्टी तकरीबन 3563.13 करोड़ तक बताई जाती है जिनमे इनकी चल अचल दोनों ही प्रॉपर्टीज शामिल है|

 

By Akash