बॉलीवुड सितारों की बात करें तो इन्हें अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है| ऐसे में इन दिनों बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रियां ऐसे करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, मलाइका भट्ट और अमृता अरोड़ा काफी अधिक चर्चाओं में बनी हुई हैं| दरअसल, बीते दिनों ही इन अभिनेत्रियों की एक ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसे लेकर इन दिनों अभिनेत्रियां खूब सुर्खियां बटोर रही हैं|

इन तस्वीरों की बात करें तो, अभिनेत्रियों कोई सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में अमृता अरोड़ा का जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है, जो कि कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन है| ऐसे में अमृता अरोड़ा का जन्मदिन मनाने के लिए अभिनेत्रियों ने एक ग्रुप पार्टी रखी थी, जिसमें इन सभी अभिनेत्रियों को लेट नाइट अमृता का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा गया है|

इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को लगभग सभी अभिनेत्रियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पेंट के साथ शेयर किया है, जिनमें यह सभी बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में पार्टी को इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं और इस दौरान यह एक्ट्रेसेज काफी खुश भी नजर आ रही हैं|

बात करें अगर करीना कपूर की, तो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में इस पार्टी की एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें अमृता अरोड़ा केक काटती हुई नजर आ रही हैं| वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें सभी अभिनेत्रियां एक साथ खड़ी होकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं| इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में मलाइका अरोड़ा ने लिखा है-‘ हमारी गैंग को जोड़े रखने वाली… मेरी बहन जन्मदिन मुबारक हो!’

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो इसमें अमृता अरोड़ा एक काली रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं| वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें उनकी बहन मलाइका अरोड़ा की तो उन्हें काली और सफेद रंग की एक चेकर्ड ड्रेस में देखा जा सकता है| सिर्फ अगर बात करें कपूर सिस्टर्स की, तो करिश्मा कपूर एक काली रंग की फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं| वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर एक ब्लैक वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं|

सोशल मीडिया पर इन दिनों अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की यह तस्वीरें बेहद तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें इन सभी अभिनेत्रियों के तमाम फैंस काफी अधिक पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं| और इसके साथ साथ फैंस इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी देखे जा सकते हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)


दिलचस्प बात यह रही कि इस पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी नजर आए थे, जिनके साथ एक्ट्रेस इन दिनों रिलेशनशिप में है और काफी लंबे वक्त से मलाइका अर्जुन कपूर को डेट करती भी आ रही है| पर इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी करीना कपूर के घर के बाहर नजर आए थे|

By Anisha