बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा यानी कि अपना पैरंटहुड पीरियड एंजॉय कर रहे हैं| हाल ही में सोनम कपूर और आनंद अहूजा को एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था और माता-पिता बनने के बाद इस कपल की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है |

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है और वही अपने बेटे के 1 महीने के होने के मौके पर कपल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बेटे की पहली झलक लोगों को दिखाई थी परंतु अभी तक सोनम कपूर ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है|

वही सोनम कपूर मां बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आए दिन अपने लाडले की प्यारी प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं और अभी हाल ही में वायु कपूर आहूजा के पिता आनंद आहूजा ने अपने ऑफिशल इंस्टा अकाउंट से अपने बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर किया है जिसमें आनंद आहूजा अपने बेटे वायु को अपने गले से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं|सोशल मीडिया पर आनंद आहूजा की यह पोस्ट सामने आने के बाद जमकर वायरल हो गई है|

इसके पहले सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने भांजे वायु कपूर आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें वायु अपनी मासी के गोद में सोए हुए नजर आ रहे थे | वही इन तस्वीरों में सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर के साथ बेड पर लेटी हुई नजर आ रही थी| रिया कपूर की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है और इस पोस्ट में सोनम कपूर का अंदाज़ देखते ही बन रहा है|

बात करें लुक की तो इस तस्वीर में जहां सोनम कपूर और उनके बेटे वायु कपूर आहूजा रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं वही सोनम कपूर की बहन रिया कपूर बेज कलर की पैंट और मैचिंग शर्ट में काफी कूल दिख रही है और उन्होंने अपने माथे पर लाल टीका भी लगाया हुआ है| रिया कपूर इस फोटो को शेयर करते हुए केवल इमोजी ड्राप की है हालांकि दोनों बहनों की इस तस्वीर पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|

अब बात करते हैं सोनम कपूर की पति आनंद आहूजा की लेटेस्ट पोस्ट की तो आनंद आहूजा ने बीते 27 अक्टूबर 2022 को अपने ऑफिशल इंस्टा अकाउंट से अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर किए थे और इस तस्वीर में हम बिंदास डैडी आनंद आहूजा को नन्हे मुंचकिन वायु कपूर आहूजा को गले लगाए हुए देख सकते हैं और इस तस्वीर में जहां आनंद आहूजा ब्राइट ब्लू कलर की टीशर्ट पहने हुए हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे हैं वही वायु कपूर आहूजा भी येलो कलर की जर्सी में काफी क्यूट दिख रहे हैं|

हालांकि इस तस्वीर में भी वायु कपूर आहूजा का चेहरा प्रशंसकों को देखने को नहीं मिला है| हालांकि आनंद आहूजा और वायु कपूर की यह मनमोहक तस्वीरें लोगों को बेहद पसंद आ रही है और इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं | पिता और बेटे की क्यूट तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

By Anisha