रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी आज देश के ही नही बल्कि पूरे एशिया में भी सबसे अमीर शख्स बन चुके है| और ऐसे में इनके साथ साथ अम्बानी परिवार को भी आज देश का सबसे समृद्ध और अमीर परिवार मन जाता है| पर क्या आप जानते हैं के मुकेश अम्बानी के ही सगे भाई अनिल अम्बानी आज करोड़ो के कर्ज में डूबे हुए हैं| बता दें के अनिल के ऊपर लंदन कोर्ट में भी केस चल रहा है| वहीँ अगर बात करें इनके उपर लगे आरोपों की तो इनके उपर कई चीनी बैंकों से लिया गया कर्ज न लौटाने के आरोप लगे हुए हैं|

रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल अम्बानी ने एक्सपोर्ट एंड इम्पोर्ट बैंक ऑफ चाइना और डेवलपमेंट बैंक ऑफ चाइना से तकरीबन 716 मिलियन डॉलर्स का कर्ज लिया हुआ है जो लगभग 5276 करोड़ रुपयों के बराबर है| अनिल अम्बानी नें कोर्ट में यह बात तक कुबूली थी के उनके पास अब उन पैसो में से कुछ नही बचा है और वकीलों के पैसे भी वो गहनें बेचकर चुकता कर रहे हैं|

पर यह बात जानकर आपको भी हैरानी होगी के ये जिस घर में रहते है उस घर की कीमत तकरीबन 5 हजार करोड़ रुपये है| बता दें के अनिल का यह घर मुंबई में बना हुआ है और इनके इस घर में कुल 4 सदस्य रहते हैं जिनमे इनके साथ इनकी पत्नी टीना मुनीम, और इनके दोनों बच्चे रहते हैं जिनके नाम अनमोल अम्बानी और अंशुल अम्बानी है|

इस घर की कहें तो साल 2018 में फाइनेंशियल सर्विसेस कंपनी आईआईएफएल (IIFL) की सबसे महंगे घरों की रिपोर्ट में इनका यही घर दुसरे स्थान पर था| वहीँ अगर बात करे पहले स्थान की तो इन्ही के भाई मुकेश अम्बानी का घर एन्टालिया लिस्ट में पहले नम्बर पर था|

अगर घर की खासियतों ई बात करें तो घर के इंटीरियर्स पर इन्होने काफी खर्चे किये हैं| और घर के अंदर जो तमाम सजावट की चीज़े नजर आती हैं उनकी कीमत करोड़ो में है| बताते चले के इनके इस घर को डिजाईन करने के लिए विदेशों से डिजाईनर्स को बुलाया गया था| वहीँ अगर लोकेशन की कहें तो मुंबई की पाली हिल जैसी प्राइम लोकेशन पर अनिल का यह घर बना हुआ है|

अनिल के इस घर का नाम Abode है जो के 1600 स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल में बना हुआ है और इनके इस घर में जिम और स्विमिंग पूल जैसी कई सारी सुविधाएं मोजूद हैं| इनके इसी घर की टेरेस पर एक हेलिपैड भी बना हुआ है और इनके घर को लेकर ऐसी भी खबरें सामने आई थी के अपने इस घर को ये और ऊंचा बनाने वाली थे पर अथॉरिटीज से इन्हें इसकी परमिशन नही मिल सकी|

इनके घर में एक बड़ा सा हॉल है और साथ ही लाइटिंग का भी पूरे घर में इन्म्होने ख़ास ख्याल रखा है| बता दें के इनके इस घर का बिजली का बिल ही तकरीबन 60 लाख तक आ जाता है| वहीँ इन्होने घर में दर्जनों स्टाफ्स को भी रखा हुआ है जिन्हें हर महीने लाखों में सैलरी भी मिलती है|और अनिल से जब घर के तमाम खर्चों को लेकर सवाल किये गये तो अनिल नें बताया के घर के इन खर्चों को उनकी पत्नी उठाती हैं|

 

By Akash