आज अपने लाखों फैंस के बीच मजनू भाई के नाम से खुद की पहचान रखने वाले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर बीते काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बावजूद अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं| ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद भी अनिल कपूर की लोकप्रियता पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है|इसके साथ-साथ ही आज अनिल कपूर का नाम इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों ने भी शामिल है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है|

ऐसे में 75वे स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अभिनेता अनिल कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने के साथ-साथ उनके फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय भी बना हुआ है| सोशल मीडिया यूजर्स अनिल कपूर के इस वीडियो को ना केवल काफी ज्यादा पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि इसके साथ-साथ उनकी जमकर तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

ऐसा इसलिए क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न मनाते हुए अभिनेता अनिल कपूर अपने शेयर किए गए वीडियो में हाथ में तिरंगा लिए हुए दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं| इस दौरान वीडियो में अनिल कपूर को एक ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहने हुए देखा जा सकता है, जिसमें उनके वीडियो के बैकग्राउंड में वंदे मातरम बज रहा है|

ऐसे में अभिनेता के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ना केवल उनकी देशभक्ति की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं, बल्कि इसके साथ साथ अनिल कपूर की फिटनेस और उनकी एक्टिविटी की भी लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है क्योंकि आज अभिनेता अनिल कपूर की उम्र पूरे 65 साल हो चुकी है और इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस को काफी जबरदस्त तरीके से मेंटेन किए हुए हैं|

अनिल कपूर के इस वीडियो पर उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘देश बूढा हो सकता है, पर अनिल कपूर नहीं!’ तो वहीं दूसरी तरफ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘ देश प्रेम एक जोश है…’

बताते चले, अभिनेता अनिल कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ये खुद ही बताया है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जुहू में खास आयोजन किया गया था और उसी आयोजन के दौरान अभिनेता ने अपने हाथ में तिरंगा लिए हुए दौड़ लगाई थी, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है|

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो, बीते कई साल फिल्मी दुनिया में असक्रिय होने के बाद साल 2022 में एक बार फिर से अभिनेता अनिल कपूर फिल्मी पर्दे पर नजर आए थे और उनकी यह फिल्म इसी साल फेमस ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 6 मई की तारीख को रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख नज़र आये थे|

By Akash