बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर  के घर इन दिनों जश्न का माहौल बना हुआ है और हाल ही में अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने  अपने लॉन्ग टाइम  बॉयफ्रेंड  करण बुलानी के साथ शादी रचाई है और इन दिनों रिया कपूर और करण  बुलानी की शादी की तमाम तस्वीरें  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं  और वही रिया कपूर की शादी के बाद अनिल कपूर को  अपने  छोटे दामाद के रूप में  करण मिले हैं जिन्हें अनिल कपूर अपना बेटा मानते हैं |

अनिल कपूर अपनी छोटी बेटी रिया कपूर की करण बुलानी से  शादी होने पर कितने खुश हैं इस बात का अंदाजा अनिल कपूर की लेटेस्ट पोस्ट देखकर लगाया जा सकता है और अभी हाल ही में अनिल कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है और यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और  वही इन तस्वीरों पर अभिनेता के फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

बता दे अनिल कपूर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है जिनमें से पहली तस्वीर में  अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर और  करण की है और इस तस्वीर में करण अपनी पत्नी रिया की  अंगूठी को निहारते हुए नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर में करण और रिया के चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आ रही है और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

वही अनिल कपूर ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है  वह तस्वीर एक फैमिली पिक्चर है और इस तस्वीर में अनिल कपूर का पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है जिसमें अनिल कपूर के साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर, बेटी सोनम कपूर  और रिया कपूर,  बेटे हर्षवर्धन कपूर और उनके दोनों दामाद आनंद आहूजा और करण बुलानी भी नजर आ रहे हैं  और वही यह एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है और इस तस्वीर में परिवार के सभी सदस्य एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुपरस्टार अनिल कपूर ने यह कैप्शन लिखा है कि,” और इसके साथ मुझे लगता है कि मेरा मैग्नम ओपस ( जिंदगी का मकसद)पूरा हो गया है…हमारी 2 सुपर-बेटियों और 3 सुपर-बेटों के साथ |   हमारा दिल भर गया है! और हमारा परिवार धन्य  है”| बता दे अनिल कपूर के इस पोस्ट को फैन्स  काफी पसंद कर रहे हैं  अभिनेता के इस फैमिली पिक्चर पर उनके प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

गौरतलब है कि बीते शनिवार को  अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंडकरण बुलानी के साथ  शादी के बंधन में बंधी है और  रिया कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में एक प्राइवेट इवेंट के दौरान करण बुलानी संग  सात  तेरे लिए हैं  और इस शादी में परिवार के कुछ सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे  और बेहद ही सादगी भरे अंदाज में रिया कपूर और करण की शादी संपन्न हुई है  वही शादी के बाद  इस हाई प्रोफाइल वेडिंग की तमाम तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है|

By Anisha