हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर पिछले कई सालों से अपनी बेहतरीन अदायगी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं | अनिल कपूर का फिल्मी करियर बेहद सुपरहिट रहा है और उन्होंने अपने कैरियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है| अनिल कपूर की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है | अनिल कपूर के निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता ने सुनीता कपूर के साथ 19 मई साल 1984 में शादी रचाई थी|

अनिल कपूर और सुनीता की शादी को पूरे 38 साल हो चुके हैं और कपल ने बीते 19 मई 2022 को अपनी शादी की 38 वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया है|

अपने वेडिंग एनिवर्सरी के स्पेशल मौके पर अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही खास पोस्ट शेयर कर अपनी पत्नी सुनीता को सालगिरह की बधाई दिए हैं| वही अनिल कपूर के फैंस को उनकी पोस्ट काफी पसंद आ रही है और इस पोस्ट पर अभिनेता के फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है और यह दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल के तौर पर भी जाने जाते हैं| अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लवस्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है और आपको बता दें सुनीता कपूर और अनिल कपूर ने एक दूसरे को तकरीबन 11 साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था|

वही अब अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को पूरे 38 साल हो चुके हैं और शादी के इतने सालों के बाद भी इस कपल के बीच वही प्यार और अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती है|

सुनीता और अनिल कपूर एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और वही अपने एनिवर्सरी के मौके पर भी अनिल कपूर ने बेहद खास अंदाज में सुनीता को एनिवर्सरी विश किया है और उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से अपनी और सुनीता की एक फोटो शेयर की है जो कि इन दिनों इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है|

अनिल कपूर के वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर जो फोटो शेयर की है उसके साथ उन्होंने बहुत ही शानदार कैप्शन भी लिखा है और अभिनेता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि,” मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आप मुझे मिली.. और 3 प्यारे बच्चे देने के लिए आपका शुक्रिया..”|

आपको बता दें अनिल कपूर जब फिल्म स्टार नहीं बने थे और वो इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे उसी दौरान सुनीता के साथ उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और यह दोनों एक दूसरे से बेहिसाब प्यार करने लगे थे|

खबरों के मुताबिक अनिल कपूर ने 17 मई साल 1984 में जब अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘मेरी जंग’ साइन की इसके अगले ही दिन अनिल कपूर ने सुनीता को जाकर शादी के लिए भी प्रपोज कर डाला था सुनीता ने भी उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया जिसके महज 2 दिनों बाद ही 19 मई को इन दोनों ने केवल 10 लोगों की मौजूदगी में ही बेहद ही सादगी भरे अंदाज में शादी कर ली थी| अनिल कपूर और सुनीता कपूर 3 बच्चों के पेरेंट्स हैं जिनमें से इनकी बेटियों का नाम सोनम कपूर और रिया कपूर है और वही बेटे का नाम हर्षवर्धन कपूर है|

By Anisha