कहा जाता है की मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती और जो इन्सान अच्छे बुरे हर वक्त में बिना रुके बिना झुके आगे बढ़ता जाता है वही इन्सान अपने जीवन में आगे बढ़ता है और  उसे पुरी दुनिया सलाम करती है और आज हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड एक्टर के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर वो मुकाम हांसिल किया है जो की हर किसी के लिए एक प्रेरणा  बनी है |

जी हाँ हम बात कर रहे है बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर की जो की अभी हाल ही में अपना 64 वां जन्मदिन मनाया है और आज 64 साल की उम्र में भी अनिल कपूर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद ही मुश्किल सा लगता है क्योंकि आज इस उम्र  में भी अनिल कपूर ने अपने आप को इतना फिट और फाइन रखा है की वे उम्र बढ़ने के साथ साथ और भी ज्यादा गुड लूकिंग और चार्मिंग पर्सनालिटी के होते जा रहे है और अनिल कपूर अपने समय के सभी एक्टर में से सबसे ज्यादा यंग और हैण्डसम नजर आते है  और  आज अनिल कपूर के करोड़ों फैन्स है जो की इन्हें बहुत पसंद करते है |

करोड़ो दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अनिल कपूर का बर्थ डे बनाया गया। अभी के समय में अनिल कपूर 60 साल के हो गए हैं लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ वो और ज्यादा चार्मिंग होते जा रहे हैं। अपने साथ के सभी अभिनेताओं में अनिल सबसे यंग लगते हैं। अनिल फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर और छोटे भाई एक्टर संजय कपूर हैं। अनिल के भतीजे अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड एक्टर हैं|

अनिल कपूर की पत्नी का नाम सुनीता कपूर है और अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआती समय में ही सुनीता के साथ शादी रचा लिए थे और इस शादी से अनिल कपूर के तीन बच्चे हुए जिसमे इनकी बड़ी बेटी का नाम सोनम कपूर है  जो की बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस है और बेटे का नाम नाम हर्षवर्धन कपूर है और वही छोटी बेटी का नाम रिया कपूर है |

बता दे अनिल कपूर जब सुनीता के साथ शादी रचाए थे उन दिनों वे अपना करियर बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रहे थे तो वही सुनीता  का करियर पूरी तरह से सेट था और इसके बावजूद भी सुनीता ने अनिल कपूर का हर कदम पर पूरा साथ दिया और एक मशहूर मॉडल होने के बावजूद भी सुनीता अनिल कपूर के साथ बस से आया जया करती थी और अनिल कपूर का खर्च भी सुनीता ही उठाती थी  और अपना बना बनाया करियर छोड़कर सुनीता ने अनिल कपूर का पूरा साथ दिया घर परिवार को बहुत ही अच्छे  ढंग से संभाला है |वही जब अनिल कपूर का करियर चमका तब वे काफी ज्यादा आगे बढे और करीब 100 से भी  अधिक फिल्मो में काम किया है और अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता है |

बता दे जब अनिल कपूर पहली बार मुंबई अपने परिवार के साथ आये थे तब वे राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे और बाद में अनिल कपूर के पिता ने बहुत मेहनत की और फिर अपने परिवार को एक किराये के मकान में शिफ्ट किये  और उन्हें एक अच्छी लाइफ दे पाए |वही अनिल कपूर के पिता के फिल्म डायरेक्टर थे और उन्हें देखकर ही अनिल कपूर का रुझान एक्टिंग के तरफ होने लगा और उन्होंने एक्टिंग में अपना हाँथ आजमाने का फैसला किया और आज वे बॉलीवुड के के बेहद  ही पोपुलर सुपरस्टार बन चुके है और काफी सारे अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुके है |

By Anisha