टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘यह है मोहब्बतें’ और ‘नागिन’ जैसे कई अन्य शानदार और बेहतरीन सीरियल्स में नजर आ चुके टीवी जगत की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है| अनीता की बात करें तो, आज उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अहम पहचान बनाई है और इसी वजह से अनीता आज अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं|

बात करें अगर अनीता हसनंदानी की पर्सनल लाइफ की, तो इन्होंने बीते साल 2021 में एक बेटे को जन्म दिया था, जिनका नाम आरव रेडी है| अनीता के बेटे आरव अब पूरे 1 साल के हो चुके हैं और ऐसे में अनीता हसनंदानी ने अपने पति रोहित रेड्डी के साथ अपने बेटे आरव रेड्डी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, और इसी बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की हैं|

जानकारी के लिए बता दें, अनिता हस्सनंदानी ने साल 2021 की 9 फरवरी को अपने बेटे आरव रेड्डी को जन्म दिया था, और ऐसे में बीती 9 फरवरी, 2022 को अपने बेटे का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| देश में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति रोहित रेड्डी के साथ घर पर ही अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है:

बात करें अगर अनिता हस्सनंदानी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की, तो उनकी शेयर की गई सबसे पहली तस्वीर में उन्हें अपने पति रोहित रेड्डी और बेटे आरव रेड्डी के साथ देखा जा सकता है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके पति और बेटे भी बेहद खुश और जायफल मूड में नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा है- और इस तरह हमारी दिल की धड़कन 1 साल की हो गई|

आगे उन्होंने लिखा है कि वह एक नई मां है और इसी वजह से वह वास्तव में नहीं जानती हैं एक मां अपने बच्चे के लिए कैसी कामना करती है| लेकिन उन्हें इतना पता है कि माता पिता के रूप में वह सबसे भाग्यशाली हैं| अपने बेटे को लिए उन्होंने लिखा है कि वह जितना सोच सकते हैं, उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हैं|

अनीता द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ-साथ उनके पति रोहित रेड्डी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रोहित रेड्डी अपने बेटे आरव के साथ बेहद इंजॉय फुल मूड में खेलते और मजे करते नजर आ रहे हैं| अनीता ने अपने बेटे आरव रेड्डी का भी इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है और ऐसे में अपने बेटे के अकाउंट पर भी अभिनेत्री ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी|

बताते चलें, अनीता हसनंदानी ने 40 साल की उम्र में पिछले साल अपने बेटे को जन्म दिया था| जानकारी के लिए बता दें, अनिता हस्सनंदानी ने रोहित रेड्डी के साथ बीते साल 2013 में शादी रचाई थी और अपनी शादी के तकरीबन 8 साल बाद अनीता ने अपने बेटे को जन्म दिया है|

By Akash