बॉलीवुड के बेहद मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने अपनी जिंदगी में दो शादी रचाई है जिसमें से पहली शादी बोनी कपूर ने मोना कपूर के साथ की थी और इस शादी से बोनी कपूर और मोना कपूर के दो बच्चे हुए जिसमें से इनके बेटे का नाम अर्जुन कपूर है और बेटी का नाम अंशुला कपूर है| वही पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद भी बोनी कपूर का दिल बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी पर आ गया था और वही श्रीदेवी भी बोनी कपूर को पसंद करने लगी थी जिसके बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी रचा ली और दोनों खुशी-खुशी अपना घर बसा लिया|

श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर दो बेटियों के पिता बने जिनके नाम जानवी कपूर और खुशी कपूर है और इस तरह से बोनी कपूर आज कुल 4 बच्चों के पिता है| वही बोनी कपूर की दोनों ही पत्नियां मोना कपूर और श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं है और ऐसे में बोनी कपूर ही अपने चारों बच्चों का सहारा है और वह अपने चारों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं|

आज हम बात करने जा रहे हैं बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के बारे में जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कुछ भी लेना देना नहीं है परंतु मीडिया पर अंशुला कपूर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करके अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्ट रहती हैं| वहीं इन दिनों अंशुला कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है दरअसल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंशुला कपूर ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है और हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है|

बता दे अंशुला कपूर स्क्रीन राइटर रोहन ठक्कर के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अभी हाल ही में अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन के साथ मालदीव वैकेशन पर गई थी जहां से उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर में अंशुला और रोहन समंदर किनारे एक दूसरे की आंखों में आंखें डालें सन सेट के समय बेहद ही रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान यह दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर अंशुला कपूर के द्वारा शेयर की गई है फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि “366 (सफ़ेद दिल वाला इमोजी)”।

दरअसल मालदीव में अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन के साथ अपनी दोस्ती की सालगिरह बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और इसी मौके पर उन्होंने रोहन के साथ अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल कर दिया है| बता दे इसके पहले भी अंशुला कपूर रोहन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं और यह दोनों एक दूसरे को बेहद पसंद करते हैं|

By Anisha