बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक है और उन्होंने अपने कैरियर में अब तक ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मनमर्जियां’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है जिन को लेकर अनुराग कश्यप काफी चर्चा में रहे हैं| वही अनुराग कश्यप अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं|

हाल ही में अनुराग कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें अनुराग कश्यप अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं| अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं और उन्हें उनकी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ देख कर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

अनुराग कश्यप के बारे में सबसे पहले हम आपको बता दें इन्होंने अपने जिंदगी में अब तक दो शादियां की है और इनकी दोनों ही शादियां असफल साबित हुई| अनुराग कश्यप ने पहली शादी साल 1997 में फिल्म एडिटर आरती बजाज के साथ रचाई थी हालांकि इनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और साल 2009 में ही दोनों का तलाक हो गया था| वही अनुराग कश्यप और आरती बजाज की एक बेटी भी है जिसका नाम आलिया है|

वही आरती बजाज से तलाक लेने के बाद अनुराग कश्यप की जिंदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्की कोचलीन प्यार बनकर आई और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलीन ने साल 2011 में शादी रचा ली| हालांकि कल्की कोचलीन के साथ भी अनुराग कश्यप का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और दोनों ने साल 2015 में तलाक लेकर इस रिश्ते का अंत कर दिया| वही कल्की कोचलीन और अनुराग तलाक के बाद अपनी अपनी राहे अलग कर लिए और अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए|

वही अब बात करते हैं अनुराग कश्यप की लेटेस्ट पोस्ट की तो अनुराग कश्यप ने हाल ही में बीते 16 अगस्त 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक फोटो शेयर की है| इस तस्वीर में अनुराग कश्यप अपनी दोनों पूर्व पत्नियां आरती बजाज और कल्की कोचलीन के साथ दिखाई दे रहे हैं| इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने अपनी दोनों ex-wife को अपना पिलर बताया है |उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि,” मेरे दो स्तंभ..”|

अनुराग कश्यप के पोस्ट पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है और जहां कुछ लोग अनुराग कश्यप की इस पोस्ट पर उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं|गौरतलब है कि अनुराग कश्यप ने की तस्वीर अपनी अपकमिंग फिल्म दोबारा की स्क्रीनिंग से शेयर की है और इस फिल्म को देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि अपनी पत्नियों से अलग होने के बावजूद भी अनुराग कश्यप का उनकी पत्नियों के साथ दोस्ती का रिश्ता है और यह तीनों आज भी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं|

अनुराग कश्यप की इस तस्वीर को जहां कुछ लोग बेहद पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं| अनुराग की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” किसी को एक नहीं मिल रही कश्यप ने दोनों पत्नियों को रखा था..”| वही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि , ”2-4 और कर ले शादी।” वहीं कुछ लोगों ने अनुराग कश्यप की इस तस्वीर को आइकोनिक भी बताया है|

गौरतलब है कि दो शादियां असफल होने के बाद वर्तमान समय में अनुराग कश्यप अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों साल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं | अनुराग कश्यप ने शुभ्रा के साथ साल 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और आपको बता दें इन दोनों के बीच उम्र का भी बड़ा अंतर है| जहां अनुराग कश्यप की उम्र 49 साल है तो वही उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी की उम्र केवल 28 साल है|

By Anisha