बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा 34 साल की हो चुकी है और आज 1 मई 2022 को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है| अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर है हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय पाई जाती है और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहती है| वहीं आज अनुष्का शर्मा अपने जन्मदिन के खास मौके उनसे जुड़ी तमाम खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है |

आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको अनुष्का शर्मा के कुछ लव अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं| अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी और आज इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम वामीका कोहली है| अनुष्का शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं पर आपको बता दें विराट कोहली से शादी करने से पहले अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ चुका है और अनुष्का शर्मा का पहला प्यार कौन था इसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा| तो आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा के लव लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

जोहेब यूसुफ

अनुष्का शर्मा के पहले प्यार की बात करें तो अनुष्का सबसे पहले जोहेब यूसुफ पर अपना दिल हार बैठी थी और जोहेब युसूफ कोई स्टार नहीं थे बल्कि एक मॉडल थी और अनुष्का शर्मा के जिंदगी का पहला प्यार भी हालांकि अनुष्का शर्मा और जोहेब यूसुफ का यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और कुछ समय के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था अनुष्का का पहला प्यार अधूरा रह गया था|

रणवीर सिंह

जोहेब युसूफ से ब्रेकअप के बाद अनुष्का शर्मा की जिंदगी में प्यार बनकर बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह आए और इन दोनों के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में आई थी| बैंड बाजा बारात फिल्म में इन दोनों ने एक साथ काम किया था और यही से दोनों के बीच नज़दीकियां भी बढ़ी थी हालांकि रणबीर सिंह के संग अनुष्का का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और एक विवाद के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था|

सुरेश रैना

अनुष्का शर्मा ने वैसे तो क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई है परंतु विराट से शादी करने से पहले अनुष्का शर्मा का दिल एक और क्रिकेटर पर आ गया था और यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि सुरेश रैना है| सुरेश रैना और अनुष्का की मुलाकात लंदन में हुई थी और यह दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे हालांकि सुरेश रैना और अनुष्का दोनों ने ही इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया कि यह दोनों रिलेशनशिप में है|

रणबीर कपूर

अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है और इन दोनों के अफेयर की खूब चर्चाएं भी हुई थी हालांकि रणबीर के साथ भी अनुष्का शर्मा का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था|

शाहिद कपूर

रणबीर कपूर से अलग होने के बाद अनुष्का शर्मा का दिल शाहिद कपूर पर आ गया था और फिल्म बदमाश कंपनी के शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और अनुष्का के बीच नजदीकियां आई थी | इतना ही नहीं फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर के किसिंग सीन भी कैमरे में कैद हो गए थे हालांकि इन दोनों का भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था|

अर्जुन कपूर

अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है और इन दोनों को एक साथ कई बार पब्लिक प्लेसेस पर भी देखा गया था परंतु अर्जुन कपूर के शादी अनुष्का शर्मा का रिश्ता ज्यादा नहीं चला था| वही इन दिनों अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में है और अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ शादी रचा कर अपनी खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं|

By Anisha