विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमारे देश के सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय कपल्स में से एक है और अभी हाल ही में विरुष्का अपनी बेटी वामिका कोहली के साथ मालदीव से वेकेशन एंजॉय करके मुंबई लौटे हैं|वही अनुष्का शर्मा भले ही मालदीव से वैकेशन मनाकर वापस अपने घर आ गई है परंतु अनुष्का शर्मा का मन अभी भी वही है और अभिनेत्री अपनी वेकेशन पर बिताए गए खूबसूरत पलों को याद कर रही हैं |

अपने इस वेकेशन की कई बेहतरीन झलकियां अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है और इसी बीच अभिनेत्री ने अपने मालदीव वेकेशन का एक प्यारा सा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है| अनुष्का शर्मा के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके तमाम प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है|

अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बेटी वामीका के साथ अभी कुछ दिनों पहले ही मालदीव छुट्टियां मनाने गई थी और इस दौरान अनुष्का शर्मा ने बीच पर अपनी फैमिली के साथ खूब मस्ती की जिसकी तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ भी शेयर किया था|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


वहीं अब अनुष्का शर्मा ने अपने इसी हॉलिडे का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका कोहली के साथ साइकिलिंग करती हुई नजर आ रही है| अनुष्का शर्मा का यह अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है और एक्ट्रेसका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है|

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोस अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती है| इसी बीच अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मालदीव के आईलैंड में खूबसूरत जगहों पर साइकिलिंग करती हुई दिखाई दे रही है|

इस वीडियो में आप देख सकते हैं की अनुष्का शर्मा ने अपने साथ अपनी 1 साल की बेटी वामीका कोहली को भी अपने पीछे साइकिल पर बिठाया हुआ है और बेटी के साथ साइकिल की सवारी का मजा लेती हुई अनुष्का शर्मा बेहद खुश नजर आ रही है| इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा है कि , “मेरे प्यारे दो लोगों के साथ सबसे अच्छी यादें। पेडल मी बैक।”

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ऑरेंज कलर के मोनोकिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और वह मुस्कुराते हुए फौजी दे रही हैं| इसके अलावा इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अलग-अलग आउटफिट में अलग-अलग जगहों पर साइकिल की सवारी हुई करती हुई देखी जा सकती है| अनुष्का शर्मा का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया वैसे ही वायरल हो गया है और इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा के फैन लगातार कमेंट करके मां बेटी की इस जोड़ी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं|

अनुष्का शर्मा ने इसके पहले भी अपने वैकेशन की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया था इन तस्वीरों में अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वामीका कोहली के साथ नजर आई थी|बात करें प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं और वह अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी| वही अनुष्का शर्मा के फैन्स भी लंबे समय के बाद उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक है| अनुष्का शर्मा को आखरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में देखा गया था जो की बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी|

 

By Anisha