बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों शोरों से चल रही है | खबरों के मुताबिक इसी हफ्ते आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद कपूर परिवार की बहू बन जाएगी| आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो नामी-गिरामी परिवारों के लिए एक नई शुरुआत भी होगी और दोनों ही परिवारों के लिए शादी का यह मौका बेहद ही खास है| आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको कपूर परिवार के सदस्यों की शादी की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं तो आइए डालते हैं कपूर फैमिली की वेडिंग एल्बम पर एक नजर|

 ऋतु नंदा-राजन नंदा

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा की शादी जाने-माने इंडस्ट्र‍ियल‍िस्ट राजन नंदा के साथ हुई थी|वही अमिताभ बच्चन और कपूर फैमिली के बीच भी रिश्ता जुड़ चुका है दरअसल अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की शादी रितु नंदा के बेटे निखिल के साथ हुई है और इस तरह से रितु नंदा रिश्ते में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की समधन है|

शश‍ि कपूर-जेन‍िफर केंडल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने साल 1958 में इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद शशि कपूर और डैनी पर तीन बच्चों के माता-पिता बने जिनमें से इनके बेटों का नाम करण कपूर, कुणाल कपूर है और बेटी का नाम संजना कपूर है| वही जेनिफर केंडल साल 1984 में कैंसर की वजह से इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थी|

शम्मी कपूर-गीता बाली

अभिनेता शम्मी कपूर ने अगस्त 1955 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा गीता बाली के साथ शादी रचाई थी| शादी के कुछ सालों के बाद शम्मी कपूर और गीता दो बच्चों के माता-पिता बने थे जिनका नाम आदित्य राज कपूर और कंचन कपूर है| बात करें आदित्य राज कपूर की तो आदित्य बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता फिल्म मेकर है और वही इस कपल की बेटी कंचन देसाई ने बिजनेसमैन केतन देसाई के साथ शादी की है| बता दें शम्मी कपूर की पत्नी गीता 1965 में स्मॉल पॉक्स की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह देगी और गीता के गुजर जाने के बाद शम्मी कपूर ने साल 1969 में नीला देवी के साथ दूसरी शादी कर ली थी |

 रणधीर कपूर-बबीता कपूर

रणधीर कपूर की बात करें तो बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा बबीता के साथ साल 1971 में शादी रचाई थी |वही कपूर परिवार की बहू बनने के बाद बबीता ने अपना सुपरहिट फिल्मी कैरियर को भी अलविदा कह दिया था| बबीता कपूर और रणधीर कपूर की दो बेटियां हैं जिनमें से बड़ी बेटी का नाम करिश्मा कपूर है और छोटी बेटी का नाम करीना कपूर है|

 ऋष‍ि कपूर-नीतू कपूर

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ साल 1980 में ब्याह रचाया था और इन दोनों की शादी आरके हाउस में बेहद ही धूमधाम से संपन्न हुई थी|

राजीव कपूर-आरती सभरवाल

अभिनेता राजीव कपूर की बात करें तो इन्होंने साल 2001 में आरती सभरवाल के साथ ब्याह रचाया था हालांकि इन दोनों की यह शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और शादी के 2 साल बाद ही इन दोनों ने तलाक लेकर इस रिश्ते का अंत कर दिया था|

र‍िद्ध‍िमा कपूर साहनी-भरत साहनी

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने 25 जनवरी साल 2006 में भरत साहनी के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी | रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी की शादी भी आरके हाउस से ही संपन्न हुई थी| इस कपल की शादी को 16 साल हो चुके हैं और इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम समारा साहनी है|

कर‍िश्मा कपूर-संजय कपूर

रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर साल 2003 में संजय कपूर के साथ आरके हाउस में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी परंतु इन दोनों की शादी भी फ्लॉप साबित हुई और शादी के 11 साल बाद साल 2014 में इन दोनों का तलाक हो गया था|

करीना कपूर-सैफ अली खान

बबीता और रणधीर कपूर की छोटी बेटी करीना कपूर ने 16 अक्टूबर साल 2012 में पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद कपूर परिवार का पटौदी फैमिली के साथ भी रिश्ता जुड़ गया है|

अरमान जैन-अनीशा मल्होत्रा

राज कपूर की बेटी रीमा जैन कपूर के बेटे अरमान जैन ने 3 फरवरी सन 2020 में अनीशा मल्होत्रा के साथ शादी की थी और इस शादी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था|

By Anisha