बॉलीवुड सितारों के साथ साथ उनके बच्चे भी काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में देखे जाते हैं| अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आप को बॉलीवुड की एक ऐसे ही स्टारकिड से मिलाने जा रहे हैं जो अक्सर ही सुर्ख़ियों में देखि जाती है| ये स्टारकिड बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्य बच्चन है जिनके पिता अभिषेक बच्चन और माँ ऐश्वर्या राय बच्चन भी फिल्म जगत के बेहद मशहूर और नामी चहरों में शुमार है| आराध्य की कहें तो इनका जन्म 16 नवम्बर, 2011 को हुआ था और अब आराध्या 9 सालों की हो चुकी है|

आराध्या बच्चन पूरे बच्चन परिवार की सबसे छोटी सदस्य है और इसी वजह से पूरी परिवार की लाडली है| अभी हाल ही में बीते बेटी आराध्य बच्चन के 9वें जन्मदिन के वक्त पूरे परिवार में खुशियों का माहौल दखने को मिला था और साथ ही पूरे बच्चन परिवार के फैन्स आराध्य को सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आये थे| हालाँकि इनके जन्मदिन के मौके पर इस बार कोरोना वायरस की स्थिति के चलते किसी ग्रैंड सेलिब्रेशन को नही रखा गया था पर परिवार में फिर भी इकलौती बेटी के जन्मदिन पर काफी खुशियों का माहौल था|

आराध्य की कहें तो असल जिंदगी में वो काफी खुले स्वभाव वाली और मिलनसार है पर जब ये कैमरे के सामने होती है तो ये अक्सर शरमाती हुई देखि जाती है| आराध्य धीरुभाई अम्बानी स्कूल में पढ़ती हैं जो के मुंबई के कुछ सबसे महंगे और अच्छे स्कूलों में शामिल है| बता दे के आराध्या डांस की काफी शौकें है और इन्हें कई बार डांस पेर्फोर्मंसस देते देखा जा चूका है| साथ ही बताते चले के किंग खान शाहरुख़ के बेटे अबराम खान भी इसी स्कूल में पढ़ते है|

पिता अभिषेक की बात करें तो अपने इंटरव्यूज में ये बेटी आराध्य को अपने और परिवार के लिए एक ब्लेसिंग बताते हैं| अभिषेक आराध्य को घर की एक ऐसी ब्लेसिंग बताते हैं जिससे पूरे घर में एक ख़ुशी का माहौल रहता है| साथ ही बताते चले के आराध्य को अक्सर ही माँ ऐश्वर्या संग तस्वीरों और वीडियोस में देखा जाता है| इसके अलावा बता दें के बच्चन परिवार की बेटी आराध्या अपनी छोटी सी ही उम्र में कान्स फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा बन चुकी है|

वहीं अगर बात करें आराध्य की पॉपुलैरिटी की तो हम आपको बता दें के सोशल मीडिया पर भी आज आराध्य के लाखों चाहने वाले मौजूद है और यही कारण है के पिता अभिषेक, माँ ऐश्वर्या या फिर अमित्ताभ बच्चन द्वारा शेयर की गयी आराध्य की तस्वीरें या फिर वीडियोस काफी तेजी से वायरल होती भी देखि जाती है| बता दें के बेटी आराध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी अधिक शेयर भी की जाती है क्योंकि अभिषेक और ऐश्वर्या उन्हें अधिक लाइमलाइट में रखना भी पसंद नही करते है|

जानकारी के लिए बता दें के अभिषेक और ऐश्वर्या साल 2007 में शादी के बंध में बंधे थे जिसके लगभग 4 सालो बाद यानि साल 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ था| आराध्या के जन्म पर भी बच्चन परिवार काफी खुश देख गया था|

By Anisha