टीवी पर प्रसारित होने वाला कपिल शर्मा शो आज लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चूका है| कपिल शर्मा शो आज लगभग हर एज ग्रुप के दर्शकों के बीच अपनी एक हम पहचान रखता है और अगर बात करें इस शो के किरदारों की तो उन्होंने भी आज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपसे इसी शो में एक अहम रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं| बता दे के ये कोई और नही बल्कि एक्ट्रेस अर्चना पूरण सिंह है जिन्हें कपिल शर्मा शो में बतौर जज देखा जाता है|

पर इन दिनों इन्हें लेकर कुछ खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है| खबरें है के अर्चना इस शो के आने वाले नये सीजन में नजर नही आने वाली है| वहीं दूसरी तरफ अर्चना से जब इस बारे में सवाल किये गये तो उन्होंने बताया के अभी इस बारे में उन्होंने कुछ नही सोचा है और शो से दूर होने का भी अभी उनका कोई प्लान नही है| आगे अर्चना नें इन खबरों को अफवाहों का करार देते हुए बताया है के उन्हें इन खबरों के बारे में पता भी नही था|

आगे अर्चना ने कपिल शर्मा शो को लेकर कहा है के वो इस शो की शुक्रगुजार है और उन्हें इस बात से बेहद ख़ुशी है के इतने बड़े शो में एक बार फिर से उन्हें जज बनने का मौका मिलने वाला है| इस इंटरव्यू में आगे बातचीत करते हुए अर्चना नें अपने बेटे को लेकर भी कई खुलासे किये है|

जिनमे अर्चना नें बेटे को लेकर कहा है के उनका बेटा बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के काबिल हो चूका है लेकिन उसे छोटे-मोटे रोल्स के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ रही है| साथ ही अर्चना नें यह भी बताया है के उनका बेटा इन दिनों काफी स्ट्रगल का रहा है पर बार बार ऑडिशंस देने के बाद भी उसे काम नही मिल पा रहा है|

आगे बॉलीवुड को लेकर एक्ट्रेस नें कहा है के यह बात जरूरी नही है के अगर आप फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं तो आपकी आने वाली पीढ़ियों को भी इसका फायदा मिलेगा और उन्हें इंडस्ट्री में आसानी से काम मिल जायेगा| अर्चना नें बेटो को लेकर बताया के वो इंडस्ट्री में आने के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है पर उन्हें बावजूद इसके काम नही मिल पा रहा है|

जानकारी के लिए बता दे के अर्चना पूरण सिंह के दो बेटे हैं जिनके नाम आर्यमान और आयुष्मान है| और अर्चना के ये दोनों ही बेटे इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता एंट्री करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं पर इन्हें इंडस्ट्री में छोटे रोल्स भी नही मिल पा रहे है| हालाँकि अगर बात करें माँ अर्चना की तो इन्होने टीवी इंडस्ट्री के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमाया है और हिट सेरिअल्स के साथ साथ अर्चना नें अपने करियर में कई सफल फ़िल्में भी की है|

हालाँकि बॉलीवुड में अर्चना ने अधिक काम नही किया है पर टीवी जगत में इनका काफी अहम योगदान रहा है और इन्होने अपना एक तगड़ा फैनबेस भी बना लिया है|

By Akash