बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और बेहतरीन सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज के साथ साथ अपने अच्छे व्यवहार के लिए भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है| अपने सिंगिंग टैलेंट के बदौलत अरिजीत सिंह ने सिंगिंग की दुनिया में बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है और मौजूदा समय में अरिजीत सिंह का नाम इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स के सूची में शामिल हो चुका है| वही अरिजीत सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे सिंगर भी हैं जो कि फिल्मों की चकाचौंध वाली दुनिया से ताल्लुक रखने के बावजूद भी बेहद ही साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं और उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है|

अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं और हाल ही में अरिजीत सिंह के होमटाउन से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें अरिजीत सिंह बेहद ही साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनकी ये सिंपलीसिटी देखकर फैंस बेहद खुश हो रहे हैं| दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में अरिजीत सिंह बहुत ही साधारण अंदाज में अपने स्कूटर से खरीदारी करने के लिए निकलते हुए देखे जा सकते हैं और इस दौरान अरिजीत सिंह का जो अंदाज है वह वाकई में काबिले तारीफ है

सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह के गाने तो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं परंतु इन दिनों सिंगर का एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरिजीत सिंह ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है| इस वीडियो में अरिजीत सिंह ने जो अपना हुलिया बनाया हुआ है उसमे उन्हें पहचान पाना भी शायद लोगों के लिए मुश्किल हो रहा होगा|

 


इस वीडियो में अरिजीत सिंह अपने हाथ में एक बैग लेकर स्कूटर से ग्रॉसरी का सामान खरीदने के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद सिंगर का यह अंदाज देखकर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा हैरान है और इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और सिंगर की सादगी की खूब तारीफ हो रही है|

अरिजीत सिंह के इस वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि, ‘कितने डाउन टु अर्थ हैं अरिजीत’। एक ने कहा- सिंपल होने का लेवल तो देखिए। गौरतलब है कि सिंगर अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ है और जहां सिंगर के पिता का नाम कक्कड़ सिंह है तो वही मां का नाम आदित्य सिंह है|

अरिजीत सिंह एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और बताया जाता है कि शुरुआती दिनों में अरिजीत सिंह ने अपने गानों की ट्रेनिंग अपने घर से ही शुरू की थी| अरिजीत सिंह की दादी भी बहुत अच्छा गाना गाया करती थी और इसके अलावा सिंगर ने अपनी मां से गायकी का हुनर सीखा है| अर्जित सिंह की मां गानों के साथ-साथ तबला भी बहुत अच्छा बजाती है| वर्तमान समय में अरिजीत सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं और अपने करियर में इन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन गाने गाकर लोगों का दिल जीता है|

By Anisha