आज ग्लैमर वर्ल्ड में एक पॉपुलर सिंगर के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अर्जुन कानूनगो ने कई ऐसे गानों में आवाज दी है, जो ना केवल कॉफी सक्सेसफुल रहे हैं बल्कि इसके साथ-साथ उन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया है| अर्जुन कानूनगो का नाम आज इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सिंगर्स में शामिल है,जो वैसे तो काफी कम गाने गाते हुए नजर आते हैं, लेकिन सिर्फ कुछ ही गानों में अपनी आवाज देकर उन्होंने काफी सफलता और लोकप्रियता को हासिल किया है|

ऐसे में आज सिंगर अर्जुन कानूनगो के सोशल मीडिया पर भी काफी अधिक चाहने वाले मौजूद हैं, और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी देखा जाता है| सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन कानूनगो अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए नजर आते हैं और इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स को भी अपने चाहने वालों तक पहुंचाते हुए देखा जाता है|

ऐसे में सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अब एक बार फिर से अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बहुत ही बड़ी अपडेट शेयर की है, जिस वजह से वह सोशल मीडिया के साथ-साथ अब इंटरनेट पर भी एक ट्रेंडिंग टॉपिक बने हुए हैं|

दरअसल, अभी बीते कुछ समय पहले ही सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी की अपडेट अपने चाहने वालों के साथ साझा की है, जिनमें वह अपनी पत्नी कार्ला डेनिस के साथ नजर आ रहे हैं| आपको बता दें, शादी से पहले अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट कर चुके हैं, और बीते साल 2020 में ही उन्होंने एक-दूसरे के साथ सगाई भी की थी|

अब अगर अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस की शादी की तस्वीरों की बात करें तो, इनमें एक तरफ जहां अर्जुन एक वाइट कलर की शेरवानी पहने हुए बेहद स्मार्ट और हैंडसम दिख रहे हैं| वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कानूनगो की पत्नी बन चुकी कार्ला डेनिस इन तस्वीरों में एक लाल रंग का लहंगा पहने हुए एक दुल्हन के रूप में सजी वाकई बेहद खूबसूरत और प्यारी दिख रही है| इस दौरान अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ज्वेलरी भी कैरी की हुई है और इसके अलावा उन्हें इस दौरान काफी मिनिमल मेकअप में देखा जा सकता है|

अपनी शादी की इन तस्वीरों में अर्जुन कानूनगो और उनकी पत्नी कार्ला डेनिस दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं और अगर उनकी शेयर की गई फेरों की तस्वीर पर नजर डालें तो, इसमें दोनों ही के बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इनकी खुशी इस तस्वीर में साफ तौर पर उनके चेहरे से झलक रही है|

ऐसे में उनकी शादी की इस तस्वीर को फैंस द्वारा भी बेहद पसंद किया जा रहा है और इसके साथ-साथ फैंस की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हुए और उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें शादी की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते भी नजर आ रहे हैं|

By Anisha