बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और रोमांटिक कपल में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच उम्र का भले ही 12 साल का अंतर है परंतु इन दोनों के अटूट प्यार के बीच ये एज गैप महज एक संख्या है| मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों बेझिझक दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं |

वही सोशल मीडिया पर भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती है और एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते| वही इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं | इसी बीच आज 26 जून 2022 को अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ बेहद ही खास अंदाज में अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| वही मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ एक प्यारी सी रोमांटिक तस्वीर और वीडियो शेयर किया है| इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों बेहद ही खास अंदाज में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं|

मलाइका अरोड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है तो उस वीडियो में इस कपल का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है|हालांकि इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने हाथ से अर्जुन कपूर को कोई स्पेशल डिश खिलाती हुई नजर आ रही हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि, ”आपकी सभी इच्छाएं और सपने सच हों, जन्मदिन मुबारक हो @arjunkapoor मेरे प्यार।”

वही जन्मदिन सेलिब्रेशन से पहले अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ वेकेशन की कुछ बेहतरीन झलकियां अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी| इन तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं|

वही बात करें आउटफिट की तो इन तस्वीरों में जहां अर्जुन कपूर ऑलिव ग्रीन कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट में बेहद कूल और स्टाइलिश नजर आ रहे है वही मलाइका व्हाइट ड्रेस और नो मेकअप लुक काफी गॉर्जियस लग रही है| कपिल की जो तस्वीर सामने आई है उसके बैकग्राउंड में पेरिस का एफिल टावर भी नजर आ रहा है जो कि इस तस्वीर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है|

वही बीते 24 जून 2022 को मलाइका अरोड़ा ने अपने पेरिस वेकेशन से अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की थी जिसे उन्होंने खुद से क्लिक किया था | इस तस्वीर में अर्जुन कपूर बेहद कूल अंदाज़ में नजर आ रहे थे| मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, “स्किनी”।सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का जो वीडियो मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया है वह इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है|

फ़िलहाल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय पेरिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और वही अर्जुन कपूर को उनके तमाम प्रशंसकों की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं भी मिल रही है |

By Anisha