बॉलीवुड की कई बेहद शानदार और बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपने बेहद शानदार लुक और एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक काफी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं, जिस वजह से आज लोगों के बीच अर्जुन कपूर की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है और ऐसे में अक्सर ही अर्जुन कपूर आज खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं|

अर्जुन कपूर की बात करें तो, बीते काफी समय से अभिनेता बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ही मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं, जिनके साथ अक्सर ही अर्जुन कपूर की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती हुई नजर आती हैं और इन्हीं की वजह से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अर्जुन अक्सर ही चर्चाओं का विषय बने रहते हैं|

लेकिन, आज की हमारी यह पोस्ट जरा सी अलग और खास होने वाली है, क्योंकि अपनी आज की इस पोस्ट में हम अर्जुन कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो उनकी माँ मोना शौरी कपूर के लिए समर्पित है|

दरअसल, आज 3 फरवरी, 2022 की तारीख को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी की बर्थ एनिवर्सरी है, लेकिन दुर्भाग्यवश आज वह हमारे बीच मौजूद नहीं हैं| ऐसे में अर्जुन कपूर ने इस खास दिन पर अपनी मां मोना शौरी को बेहद ही खास तरीके से याद किया है और सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये अर्जुन कपूर ने एक हाथ से लिखे गए पुराने लेटर की तस्वीर शेयर की है| इसके अलावा नीचे की तरफ अर्जुन कपूर और मोना शौरी की कुछ तस्वीरें भी इसमें नीचे की ओर लगी हुई है|

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने अपनी मां के लिए उनकी याद में एक बेहद ही इमोशनल सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें अभिनेता लिखते हैं- अब तस्वीरें खत्म हो रही है मां, और मेरे शब्द भी| फिर भी कुछ ऐसा लिख रहा हूं, जो मेरे अंदर के बच्चे को समेटे हुए हैं| हो सकता है कि मेरी एनर्जी भी खत्म हो गई हो| लेकिन, आज का यह दिन मेरे लिए साल का सबसे अच्छा दिन है, क्योंकि यह आपका जन्मदिन है|

इसके आगे अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है-’आपसे मैं वादा करता हूं कि कभी हार नहीं मानूंगा| मैं आपसे यह वादा करता हूं कि मुझे नई एनर्जी और ताकत मिलेगी, और वादा करता हूं कि आप जहां भी हो आपको गर्व महसूस कराऊंगा…लव यू! आपकी मुस्कुराहट की बिना खाली-खाली महसूस होता है| मेरी दुनिया को जन्मदिन मुबारक’

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर ने बीते साल 1983 में बोनी कपूर के साथ शादी रचाई थी और वो शादी दोनों ही के लिए उनकी जिंदगी की पहली शादी थी, पर साल 1996 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी की और मोना शौरी अकेली ही रही| इसके बाद साल 2012 में मोना शौरी कपूर हमेशा के लिए इस दुनिया को भी अलविदा कह गए, जिसकी वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर रही|

By Anisha