बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं | मलाइका अरोड़ा का अभिनय कैरियर भले ही कुछ खास नहीं रहा है लेकिन इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा पॉपुलर है और एक्ट्रेस आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं|

वही मलाइका अरोड़ा अपनी तस्वीरें और वीडियोस के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में छाई रहती हैं और लंबे समय से थोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और यह दोनों मौजूदा समय में बी टाउन के मोस्ट लवेबल कपल के तौर पर जाने जाते हैं| अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने के लिए काफी बेताब है |

बता दे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है तब से यह कपल बिंदास होकर सोशल मीडिया पर एक दूजे के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करने में जरा भी नहीं कतराता है | वहीं इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फुल वैकेशन मूड में है और यह कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए हाल ही में जर्मनी गया था जिसकी काफी सारी तस्वीरें अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है|

दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बर्लिन वैकेशन की पूरी फोटो एल्बम शेयर की है और इसमें अर्जुन कपूर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है| वही इन दोनों का खूबसूरत अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और इन तस्वीरों पर कपल के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं|

अर्जुन कपूर ने दिया दीवार के पास पोज

अर्जुन कपूर ने अपने बर्लिन वैकेशन की जो तस्वीरें पोस्ट की है उन तस्वीरों में से एक तस्वीर में अभिनेता जिस दीवार के किनारे खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं उस दीवार पर बर्लिन लिखा हुआ दिखाई दे रहा है| इसके अलावा अर्जुन कपूर ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मलाइका अरोड़ा चलती हुई दिखाई दे रही है और इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं| इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा सोती हुई नजर आ रही हैं और इस तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस प्लेन के अंदर है|

इस तस्वीर में अर्जुन कपूर अपने लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और कपल का यह पोज इनके प्रशंसकों को खूब भा रहा है| इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा वाइट कलर की ड्रेस पहने हुए सीढ़ियों के पास खड़े होकर साइड में देख रही हैं और उन्होंने एक बैग पकड़ा हुआ है| इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा का जलवा देखते ही बन रहा है| इस तस्वीर में अर्जुन कपूर मुस्कुराते हुए बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं |जिस अंदाज में वह पोज दे रहे हैं वहीं के प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है |अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ प्यारा सा पोज दिया। इस कपल का ये पोज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

By Anisha