बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा एक समय में खान परिवार की बहु हुआ करती थी | दरअसल छैया छैया गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद यह दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और रोमांटिक कपल में से एक हुआ करते थे| मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की जोड़ी को फैन्स परफेक्ट कपल मानते थे और इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आती थी|

वही शादी के 4 साल बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को साल 2002 में एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और यह दोनों अरहान खान के माता-पिता बन गए| शादी के बाद कई सालों तक इन दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा चला परंतु शादी के डेढ़ दशक बाद इन दोनों की मैरिड लाइफ में दिक्कतें आनी शुरू हो गई और दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी|

वही जब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच रिश्ते काफी बिगड़ गए तब इन दोनों ने साल 2017 में आपसी सहमति से एक दूसरे से तलाक ले कर इस रिश्ते का अंत कर दिया| वही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक इंडस्ट्री का बेहद चर्चित तलाक में से एक था और इन दोनों के अलग होने की खबर ने लोगों को काफी निराश किया था|

वही अरबाज खान से अलग होने के बाद बेटी अरहान खान की कस्टडी मलाइका अरोड़ा को मिली और वह अपने बेटे के साथ आज एक सिंगल मदर बनकर अपना जीवन बिता रहे हैं| वही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक को 5 साल हो चुके हैं परंतु अब तक इन दोनों ने शादी नहीं की है हालांकि दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं|

तलाक के बाद जहां अरबाज खान खुद से उम्र में 22 साल छोटी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों एक दूसरे को लंबे समय से वेट कर रहे हैं वही मलाइका अरोड़ा भी खुद से उम्र में 12 साल छोटे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है और यह दोनों भी एक दूसरे को लंबे समय से डेट  कर रहे हैं|

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और हॉट कपल्स में से एक है और सोशल मीडिया पर अक्सर ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और इस कपल के फैंस को इनकी शादी का भी बेसब्री से इंतजार है|

मलाइका और अर्जुन अपने लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं | अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से उम्र में छोटे हैं परंतु इन दोनों ने अपने प्यार के आगे उम्र के अंतर को भुला दिया और एक दूसरे के साथ अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| आपको बता दें जिस वक्त मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी रचाई थी उस वक्त अर्जुन कपूर बहुत छोटे थे परंतु अब अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में है|

.हाल ही में सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर में अर्जुन कपूर अपने हाथ में ड्रिंक लिए हुए नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि दरअसल यह फोटो उस वक्त की है जब मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी और उस समय अर्जुन कपूर केवल 10 या 11 साल के थे|

By Anisha