बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद मशहूर और सफल अभिनेताओं में शामिल एक्टर अर्जुन कपूर आज अपने दमदार लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं, और इसी वजह से अर्जुन कपूर को अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों की वजह से भी अक्सर खबरों सुर्खियों में देखा जाता है|

अर्जुन कपूर का नाम इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज में शामिल है, जो अपने कैरियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को भी काफी इंजॉयफुल मूड में जीते है और उन्हें अक्सर अपने परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के साथ समय बिताते हुए और उनका खासा ख्याल रखते हुए भी देखा जाता है| अपने परिवार के सदस्यों में अगर अर्जुन कपूर किसी के साथ सबसे स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं, और किसी का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हुए नजर आते हैं, तो वो कोई और नही बल्कि उनकी बहनें है|

अगर असल जिंदगी की बात करें तो, अभिनेता अर्जुन कपूर की कुल 3 बहने हैं, जिनमें उनकी बहन अंशुला कपूर केवल उनकी सगी बहन है और अर्जुन कपूर की दो और बहने खुशी कपूर और जानवी कपूर उनकी स्टेप सिस्टर्स हैं, जिन्हें उनके पिता बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी ने जन्म दिया है|

अभिनेता अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर की शादी सबसे पहली बार मोना शौरी संग ही थी, और इस शादी से बोनी कपूर कुल 2 बच्चों के पिता बने थे, जिनमें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर शामिल है| लेकिन, बाद में श्रीदेवी के साथ शादी करने के लिए बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना सॉरी कपूर को तलाक दे दिया, जिसके बाद मोना कपूर के साथ-साथ अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर को भी काफी उतार-चढ़ाव भरे दिनों को देखना पड़ा|

ऐसे में जब अर्जुन कपूर की उम्र कम थी, तब तो वह अपनी बहनों खुशी कपूर और जानवी कपूर के इतने अधिक करीब नहीं थे| लेकिन, उम्र के साथ जैसे-जैसे अभिनेता में समझ आने लगी, वैसे वैसे वह अपनी तीनों बहनों का बराबर ख्याल रखने लगे|

इसके बाद जब जानवी कपूर और खुशी कपूर की मां श्रीदेवी हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए, तब अर्जुन कपूर अपनी दोनों बहनों के लिए एक भाई ही नहीं बल्कि एक सहारे के रूप में सामने आए| यह सब साल 2018 में हुआ था, जब श्रीदेवी के इस दुनिया से गुजर जाने के बाद बोनी कपूर ने अपने बिखरे परिवार को एक साथ लाने का फैसला लिया था|

और अगर वर्तमान समय की बात करें तो, अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी तीनों ही बहनों के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं, और उन्हें अक्सर तस्वीरों में भी अपनी बहनों के साथ काफी शानदार अंदाज में देखा जाता है| वहीं दूसरी तरफ असल जिंदगी में भी अर्जुन कपूर अपनी बहनों के प्रति काफी जिम्मेदार है, और वह उनका खासा ख्याल रखने के साथ-साथ हमेशा उनका सपोर्ट करते हुए भी नजर आते हैं|

ऐसा कहा जा सकता है कि अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी बहनों के लिए एक रिस्पांसिबल और सपोर्टिव भाई होने के साथ-साथ एक क्लोज फ्रेंड के रुप में भी हमेशा मौजूद रहते हैं|

By Akash