फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे आज अपने कैरियर और फिल्मों के अलावा कई बार इवेंट्स और फंक्शंस की वजह से भी मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं| ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट भी एक ऐसे ही इवेंट से जुड़ी हुई है, जहां पर बीती रात हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसे कई वेद जाने-माने और मशहूर सितारे नजर आए थे|

हालांकि, इस इवेंट में हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे सितारे शामिल हुए थे, पर इस दौरान एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सबसे अधिक सुर्खियों में नजर आए और इसके साथ-साथ अर्जुन और मलाइका का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ काफी शानदार अंदाज में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं|

इस दौरान अगर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लुक्स की बात करें तो, अर्जुन कपूर इस इवेंट के दौरान जहां एक ब्लैक कलर की टी-शर्ट पर पर्पल कलर के कोट पेंट पहने हुए बेहद स्मार्ट और हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा इस दौरान एक ब्लैक कलर की लोंग लाइन ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में नजर आई है|

ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं, जिस बात का अंदाजा आप सिर्फ इस वीडियो के कमेंट सेक्शन को देखकर भी काफी आसानी से लगा सकते हैं|

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को उनके लुक्स के वजह से ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ उन्हें उम्र के फांसलों की वजह से काफी टोल करते हुए नजर आ रहे हैं| कपल के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है-’इसने अपनी सांसे क्यों रोकी हुई हैं।’ तो वही एक और यूजर ने लिखा है-’फ्लॉप बीएफ और जीएफ’ इनके अलावा एक और यूजर ने कपल की उम्र को लेकर लिखा है-’दोनों मां-बेटे लग रहे हैं!’

देखे विडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैन्स इस वीडियो को देखने के बाद कपल के लुक्स की काफी तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ-साथ इस पर अपने ढेरों रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं|

मलाइका और अर्जुन की बात करें तो, आज इनका नाम इंडस्ट्री के कुछ ऐसे कपल्स में भी शामिल है, जो उम्र के फांसलों की वजह से कई बार चर्चा का विषय बनते हुए नजर आते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां अभिनेता अर्जुन कपूर की उम्र अभी सिर्फ 37 साल है, वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल हो चुकी है और ऐसे में कई बार इसी वजह से इन दोनों को लोगों द्वारा काफी ट्रोल भी किया जाता है|

हालांकि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अधिकतर ट्रोलर्स की तमाम बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने रिश्ते को बरकरार रखते हुए नजर आते हैं|

By Akash