बीते वक्त के बेहद जाने-माने और बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी काफी लंबे वक्त से एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद सुनील शेट्टी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं| पर अपनी आज की इस पोस्ट में हम सुनील शेट्टी के बारे में नहीं बल्कि, उनकी बेटी अथिया शेट्टी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं|

जल्द बजने वाली है सुनील शेट्टी के घर शहनाई

दरअसल, अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं, और जैसा कि हम सभी को पता है कि अथिया शेट्टी बीते काफी लंबे वक्त से फेमस क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं, ऐसे में अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में सुनील शेट्टी की बेटी शादी करने की तैयारियां कर रही है|

लेकिन इससे भी दिलचस्प बात यह है कि  सुनील शेट्टी के घर पर एक नहीं बल्कि दो-दो शहनाइयां बजने वाली हैं, क्योंकि अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं कि इसी साल 2022 में शायद उनकी भी शादी होने वाली है| प्राप्त जानकारियों के मुताबिक ऐसा बताया गया है कि, इसी साल 2022 में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अथिया शेट्टी शादी करने जा रही हैं|

जाने किसे डेट कर रहे हैं अहान शेट्टी

लेकिन, अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर ऐसी खबरें हैं कि वह भी अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ शादी करना चाहते हैं, और अगर मुमकिन हुआ तो शायद इसी साला छुट्टी की भी शादी हो सकती है| हालांकि अभी तक, इस खबर पर सुनील शेट्टी या फिर उनके बेटे ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है, और ऐसे में इस बात में कितनी सच्चाई है इसे जानने के लिए, फैंस को इंतजार ही करना पड़ेगा|

बीते 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी की बात करें तो, बीते काफी वक्त से वह केएल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थी, लेकिन आखिरकार पिछले साल अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट करते हुए अपने इस रिलेशनशिप को कंफर्म किया था, और बताया था कि अथिया शेट्टी के साथ वह बीते 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं|

बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं अहान शेट्टी

वही बात करें अगर अहान शेट्टी की, उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है और अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तड़प में उन्हें देखा गया था, जिसमें उनके बेहतरीन लुक्स के साथ-साथ उनकी एक्टिंग को भी लोगों ने काफी पसंद किया था| साथ ही, अगर अहान शेट्टी की निजी जिंदगी की बात करें तो, काफी लंबे वक्त से वह तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं, जो कि मुंबई की एक फैशन डिजाइनर और एक फेमस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है|

By Akash