आज हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई पॉपुलर और चर्चित स्टार किड्स मौजूद है, जो आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं अधिक अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं का विषय बने रहते हैं और आए दिन किसी न किसी वजह से इन्हें खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| हमारी आज की यह पोस्ट भी बॉलीवुड की एक ऐसी ही काफी जानी-मानी स्टारकिड से जुड़ी हुई है, जो कि कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हैं|

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की बात करें तो, आज खुद भी वह एक फेमस मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर खुद की पहचान रखती हैं, जो कुछ म्यूजिक वीडियोस और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और ऐसे में आज लोगों के बीच उनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है, जिस वजह से फैंस भी आज उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स में काफी दिलचस्पी रखते हैं|

अगर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो, अथिया शेट्टी बीते काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर काफी मीडिया और लाइमलाइट में बनी हुई थी और इन दोनों को डेट करते हुए भी आज काफी अच्छा खासा वक्त बीत चुका है| ऐसे में केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस को भी इनकी शादी का काफी बेसब्री से इंतजार था|

लेकिन, अब आखिरकार केएल राहुल और आतिया शेट्टी दोनों के ही यह इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि यह दोनों लव बर्ड अब आखिरकार एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं| अपनी बेटी अथिया शेट्टी से जुड़ी इस अपडेट को खुद बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने मीडिया के साथ शेयर किया है|

दरअसल, अपनी बेटी की शादी के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी बेटे अहान शेट्टी के साथ मीडिया के बीच पहुंचे थे, जहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अभिनेता मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी बेटी की शादी की खुशखबरी सुनाते हुए नजर आए हैं| इस वीडियो के अलावा सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है|

सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में अगर सुनील शेट्टी के लुक्स की बात करें तो, वह इस दौरान धोती कुर्ता पहने हुए ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ अपने लुक को कंपलीमेंट करने के लिए उन्होंने हेवी जूलरी पहन रखी है| वहीं दूसरी तरफ, उनके बेटे आहान शेट्टी इस दौरान एक ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए काफी हैंडसम लुक में नजर आए|

ऐसे में अब सामने आई इन तस्वीरों और वीडियोज में सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी के ट्रेडिशनल लुक को फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ फैन्स अभिनेता के स्वभाव की भी काफी तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं, जिस तरह उन्होंने किसी स्टार की तरह नहीं बल्कि एक पिता की तरह मीडिया अपनी बेटी की खुशखबरी उनके साथ साझा की| सुनील शेट्टी इस दौरान मीडिया से हाथ जोड़कर काफी सभ्य तरीके से बातचीत करते हुए नजर आए और उन्होंने खुशी के मौके पर मिठाइयां भी बांटी|

By Anisha