‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बनी पाकिस्तानी गर्ल आयशा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| पाकिस्तानी गर्ल आयशा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और आयशा के इस डांस वीडियो को लोगों का भरपूर प्यार मिला और वही इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने भी पाकिस्तानी गर्ल आयशा के इस वीडियो पर डांस किया और अपना वीडियो शेयर किया|

वही सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनी पाकिस्तानी गर्ल आयशा एक बार फिर से काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गई है दरअसल ‘मेरा दिल यह पुकारे आजा’ गाने पर डांस करने के बाद आयशा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है| इस वीडियो में आयशा हरियाणवी गाने पर बेहतरीन डांस करती हुई दिखाई दे रही है और इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)


बता दे कुछ हफ्ते पहले ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की रहने वाली आयशा का डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था और हर तरफ आयशा का वीडियो छा गया था| इस वीडियो के बारे होने के बाद आयशा को ना केवल पाकिस्तान में वाहवाही मिली बल्कि भारत में भी उन्हें गजब की लोकप्रियता हासिल हुई है और आयशा की हर तरफ चर्चाएं चल रही है|

वहीं अब आयशा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आयशा हिंदी गाने पर नहीं बल्कि हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस परफॉर्म करती हुई दिखाई दे रही है| वही इस वीडियो में पाकिस्तानी गर्ल आयशा का अंदाज देखते ही बन रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| इस वीडियो में भी आयशा ग्रीन कलर का सूट पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती हुई देखी जा सकती है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)


आपको बता दें इस वीडियो में आयशा हरियाणा के पॉपुलर स्टार प्रांजल दहिया के गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है| गौरतलब है कि प्रांजल दहिया सपना चौधरी के बाद हरियाणा के सबसे पॉपुलर स्टार के रूप में जाने जाते हैं और वर्तमान समय में प्रांजल दहिया का नाम हर किसी के जुबां पर बसा हुआ है |

 

वहीं अब प्रांजल दहिया की पापुलैरिटी सरहद पार भी जा पहुंचा है और यही वजह है कि पाकिस्तानी गर्ल आयशा को प्रांजल दहिया का गाना इतना भा गया कि उन्होंने इस गाने पर डांस किया और इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है| इस वीडियो में भी आयशा का वही पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है और इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं|

अभी कुछ दिनों पहले ही आशा का एक डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह मेरा दिल यह पुकारे आजा हिंदी गाने पर बेहतरीन डांस करती हुई नजर आई थी और आपको बता दें यह गाना साल 1956 में रिलीज हुआ था और आयशा ने जिस अंदाज में इस गाने पर डांस किया वह लोगों को बेहद पसंद आया और हर कोई आयशा के डांस का दीवाना हो गया| वही सोशल मीडिया पर अब आयशा का एक और डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसने आयशा हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं

By Anisha