‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुई आयशा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और इन्होंने अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरत अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है| आयशा सिंह की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और इंस्टाग्राम पर इनके लाखों की संख्या में फ़ॉलोवर मौजूद है जोकि एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं| वही आयशा सिंह भी अपनी नई नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करके अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती|

बता दे अभी कुछ समय पहले आयशा सिंह का ‘विदाई’ सॉन्ग रिलीज हुआ था और इस गाने ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था|यूट्यूब पर भी आयशा सिंह के इस गाने ने खूब धमाल मचाया था और एक्ट्रेस के इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद फैंस बेहद इमोशनल हो गए थे|

वही ‘विदाई’ सॉन्ग के रिलीज होने के कुछ समय बाद आयशा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग के सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी और इन तस्वीरों में आयशा सिंह दुल्हन के अवतार में सजी-धजी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी |

आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कई तस्वीरें शेयर की है जिनमें से 2 तस्वीरों में आयशा सिंह ब्राइडल लुक में बेहद हसीन दिख रही है और वहीं एक अन्य तस्वीर में आयशा सिंह अपने ऑनस्क्रीन पति का हाथ थामे हुए बेहद रोमांटिक अंदाज में पोज देती हुई देखी जा सकती है|

सोशल मीडिया पर आयशा सिंह किए तस्वीरें खूब वायरल हुई थी और इन तस्वीरों को देखने के बाद आयशा सिंह के बहुत सारे फैंसी अनुमान लगा रहे थे कि यह तस्वीरें आयशा सिंह की रियल लाइफ फैमिली की तस्वीरें हैं परंतु ऐसा नहीं है बल्कि आयशा सिंह ने अपनी रील लाइफ फैमिली के साथ तस्वीरें साझा की है|

सामने आई तस्वीरों में आयशा से पर्पल कलर का लहंगा पहने हुए बला की खूबसूरत नजर आ रही है और वही उनका यह अंदाज देखते ही बन रहा है| आयशा सिंह के ब्राइडल लुक की चर्चाएं जोरो जोरो से चारों तरफ चल रही है और इन तस्वीरों पर अदाकारा के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं| आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कई तस्वीरें शेयर की है जिनमें से एक तस्वीर में आयशा सिंह अपने ऑनस्क्रीन पति नैसर्ग मिस्त्री के साथ बेहतरीन अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं| इन तस्वीरों की सबसे खास बात तो यह है कि सॉन्ग विदाई के लिए बनाई गई इस जोड़ी को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है|

इसके अलावा आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो और शेयर की है जिसमें वह अपने ऑन स्क्रीन माता पिता के साथ दिखाई दे रही हैं और आपको बता दें आयशा सिंह का अपने ऑनस्क्रीन पेरेंट्स के साथ बॉन्डिंग इतनी जबरदस्त है कि इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग यह मान बैठे थे कि आयशा सिंह अपने रियल लाइफ माता पिता के साथ नजर आ रही है|

इन तस्वीरों में आयशा सिंह का ब्राइडल लुक बहुत ही सिंपल और सोबर नजर आ रहा है और लोगों को आयशा सिंह का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है| इतना ही नहीं इन तस्वीरों में आयशा सिंह अपनी अदाएं दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है| आयशा सिंह की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी तारीख से करते नहीं थक रहे हैं और कोई उन्हें ब्यूटीफुल बता रहा है तो किसी को आयशा सिंह की अदाएं खूब भा रही है|

By Anisha