अभिनय जगत से ताल्लुक रखने वाले सितारों को अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है, जिनमें इन सितारों के प्रोफेशनल लाइफ के अलावा इनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें भी शामिल होती हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कपल्स से मिलाने जा रहे हैं, जो अपनी शादी के बाद एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे|

तो चलिए हम आपको एक एक करके इन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की जोड़ियों से रूबरू कराते हैं और बताते हैं कि कब इन्होंने अपने बच्चों का स्वागत किया था…

नयनतारा-विग्नेश शिवन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्री के रूप में जाने जाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा ने इसी साल 9 जून, 2022 को विग्नेश शिवन संग शादी रचाई है, जिसके बाद अभी हाल ही में बीती 9 अक्टूबर, 2022 को यह दोनों पेरेंट्स भी बन चुके हैं| आपको बता दें, नयनतारा ने बीते महीने अपने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया है, जिनके नाम उइर और उलगम है|

करणवीर बोहरा-टीजे सिद्धू

इस लिस्ट में शामिल अगला नाम अभिनेता करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू का है, जो आज टीवी इंडस्ट्री के कुछ बेहद पॉपुलर कपल्स में शामिल है| अगर इन दोनों की बात करें तो, बीते साल 2006 में इन्होंने शादी रचाई थी और इसके बाद 19 अक्टूबर, 2016 को कपल ने दो जुड़वा बेटियों का स्वागत किया, जिनके नाम बेला और वियना है|

प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डिंपल गर्ल के नाम से पॉपुलर हुई बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने बीते साल 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी के तकरीबन 5 साल बाद 11 नवंबर, 2021 की तारीख को कपल ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया, जिनमें उनका एक बेटा जय और बेटी जिया शामिल है|

संजय दत्त-मान्यता दत्त

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने असल जिंदगी में कुल 3 शादियां की है| इनमें अभिनेता की तीसरी शादी बीते साल 2008 में मान्यता दत्त से हुई थी, और 10 अक्टूबर, 2010 को अभिनेता दो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने, जिनके नाम इकरा और शाहरान है| आपको बता दें, अपनी पहली शादी से भी संजय दत्त एक बेटी त्रिशाला दत्त के पिता बने थे|

सनी लियोन-डेनियल वेबर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोन ने साल 2017 में डेनियल वेबर संग शादी की थी, और अपनी शादी के कुछ समय बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों का स्वागत किया, जिनके नाम आशेर और नोह है| उनके अलावा सनी लियॉन बेटी निशा को गोद भी ले चुकी हैं|

कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह

फेमस एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने बीते साल 2013 में कश्मीरा शाह के साथ शादी रचाई थी और इस शादी के बाद अभिनेता की पत्नी कश्मीरा शाह ने साल 2017 में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था| कपल के बेटों के नाम कृषांग और रेयान है|

By Akash