रंगों का त्योहार होली साल 2023 में 8 मार्च को मनाई जाएगी और अभी से ही लोग होली की तैयारियों में जुट गए हैं| वही हर बार की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी होली की धूम देखने को मिलेगी और आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि साल 2023 में अपने पार्टनर के साथ पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन बॉलीवुड कपल्स का नाम शामिल है

नयनतारा-विग्नेश शिवन

साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा और विग्नेश शिवन ने पिछले साल 9 जून 2022 को शादी रचाई थी और अब यह कपल शादी के बाद एक साथ 8 मार्च को अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे|

परितोष त्रिपाठी-मीनाक्षी

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपने अभिनय कौशल की बदौलत अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले अभिनेता परितोष त्रिपाठी और उनकी पत्नी मीनाक्षी की शादी के बाद यह पहली होली होगी| दरअसल इस कपल ने पिछले साल 10 दिसंबर 2022 को शादी रचाई थी|

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने पिछले साल 4 दिसंबर 2022 को बेहद ही शाही अंदाज में ग्रैंड वेडिंग की थी| इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और वहीं अब शादी के बाद यह दोनों 8 मार्च 2023 को अपनी पहली होली एक साथ सेलिब्रेट करेंगे|

रणबीर कपूर-आलिया

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और लवेबल कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और इन्होंने भी पिछले साल 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी| शादी के बाद इस कपल को एक बेटी का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है जिसका नाम इन्होंने राहा रखा है| ऐसे में आलिया और रणबीर शादी के बाद अपनी लाडली बेटी के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं|

ऋचा चड्ढा-अली फजल

लिस्ट में अपना नाम स्टार कपल रिचा चड्ढा और अली फजल का शामिल है जिन्होंने पिछले ही साल 4 अक्टूबर 2022 में शादी रचाई थी| ऐसे में अली फजल की ऋचा चड्ढा के साथ शादी के बाद यह पहली होली होगी|

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में बीते 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी और अब शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में यह कपल 8 मार्च को अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं|

साइरस साहूकार-वैशाली मल्हारा

अभिनेता साइरस साहूकार और वैशाली मल्हारा ने पिछले साल 15 अप्रैल 2022 को शादी की थी और अब यह कपल शादी के बाद साल 2023 में अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाला है|

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| इस कपल ने हाल ही में बीते 7 फरवरी 2023 को शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही| वही शादी के बाद इस साल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूजे के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं|शादी के बाद से ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल बने हुए हैं|

 

 

By Anisha