बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की बात करें तो आज उनके पास लाखों करोड़ों की दौलत और शोहरत मौजूद है और ऐसे में इनका एक लग्जरी लाइफ़स्टाइल इंजॉय करना तो लाजमी है| बॉलीवुड में एक तरफ जहां सितारों के पास अपने खुद के करोड़ों के आशियाने मौजूद हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हमारे बीच कुछ ऐसी सितारे भी मौजूद हैं जो आलीशान फ्लैट्स या फिर डुप्लेक्स में रहना पसंद करते हैं|

लेकिन खास बात यह है के जिन फ्लैट्स में यह सितारे रहते हैं वहां पर रहने के लिए महीनों में ही लाखों रुपए रेंट देने पड़ते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि यह फ्लैट अंदर से बाहर तक बेहद लग्जरी और आलीशान है और इनमें कई एक से बढ़कर एक सुख सुविधाएं भी मौजूद हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही अभिनेताओं से मिलाने जा रहे हैं जो इन बेहद महंगे फ्लैट्स में रहते हैं|

तो चलिए हम आपको एक एक करके बताते हैं इन बॉलीवुड सितारों के बारे में और साथ ही यह बताते हैं के आखिर एक महीने इन्हें फ्लैट मैं रहने के लिए कितने लाख रुपए देने पड़ते हैं…

विक्की कौशल

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्शन अभिनेता विकी कौशल का है जिन्हें लेकर ऐसी खबरें हैं के इन्होंने मुंबई में अभी हाल ही में एक शानदार अपार्टमेंट रेंट पर लिया है| रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जा रहा है के विकी कौशल है मुंबई की जुहू में लगभग 8 लाख प्रति माह के रेंट पर तकरीबन 5 सालों के लिए अपार्टमेंट को रेंट पर लिया है| जानकारी के लिए बता दें, इसी अपार्टमेंट में विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं|

रणवीर और दीपिका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जाता है कि रणवीर और दीपिका मुंबई में अपने एक बेहद ही शानदार और आलीशान फ्लैट में रहते हैं जहां पर रहने के लिए सिर्फ 1 महीने का रेंट लगभग 7 लाख होता है| इसके अलावा अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो उनके पास अपना एक खुद का फ्लाइट भी मौजूद है जिसे एक्ट्रेस ने साल 2010 में खरीदा था और इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपए बताई जाती है|

सलमान खान

बॉलीवुड की मेगास्टार सलमान खान आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन आज भी सलमान के परिवार के साथ बांद्रा में स्थित एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं| सलमान खान अपने परिवार के साथ इस अपार्टमेंट की 7वीं और 18वीं मंजिल पर रहते हैं और यहां पर रहने के लिए महीने के लगभग 8.25 लाख रुपए चार्ज किए जाते हैं| जानकारी के लिए बता दें, सलमान खान और उनका परिवार बीते काफी लंबे वक्त से इसी डुप्लेक्स में रहता आ रहा है|

जैकलीन फर्नांडीज

बॉलीवुड की एक बेहद हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी मुंबई में एक फ्लैट में रहती हैं| जैकलिन का यह फ्लैट काफी लग्जरी और आलीशान है और अगर बात करें यहां पर रहने के लिए महीने के रेंट की तो प्रतिमाह एक्ट्रेस लगभग 6.78 लाख रुपए रेंट के रूप में देती है| हालांकि जैकलीन फर्नांडिस का यह फ्लैट वाकई काफी बेहतरीन है और यहां पर कई सुख सुविधाएं भी मौजूद हैं|

 

By Akash