बड़ों को सम्मान देना और उनकी इज्जत करना भारतीय संस्कृति की एक अद्भुत पहचान है और इस संस्कृति को कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के कई सितारे बखूबी निभाते हैं|हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे जाने-माने सितारे मौजूद है जो कि भारत की इस अनूठी भारतीय संस्कृति को पूरे मन से निभाते हैं और बड़ों का सम्मान करने में यह सितारे जरा भी नहीं हिचकीचाते फिर चाहे वह कोई अवार्ड समारोह हो या फिर बड़ा इवेंट क्यों ना हो|

आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सभ्य कलाकारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो कि अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है|

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपने सभ्यता और संस्कृति के लिए भी जाने जाते हैं| अक्षय कुमार का नाम इंडस्ट्री के सबसे सभ्य कलाकारों की लिस्ट में शामिल है और अक्षय कुमार अपने से बड़ों का सम्मान करना कभी नहीं भूलते| उन्हें कई मौकों पर सीनियर स्टार के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लेते हुए देखा जाता है| 48 वें फ़िल्म फ़ेस्टिवल के दौरान अक्षय कुमार जब अमिताभ बच्चन से मिले थे तब उन्होंने उनका पांव छूकर आशीर्वाद लिया था और अपनी सभ्यता का परिचय दिया था|

बॉलीवुड के दबंग स्टार कहे जाने वाले सलमान खान अपने जबरदस्त अभिनय कौशल के साथ-साथ अपने सभ्य व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं| सलमान खान खुद से बड़ों को इज्जत देने में बिल्कुल भी नहीं झिझकते है और उन्हें कई मौकों पर बड़े स्टार्स का सम्मान करते हुए देखा जाता है |

बॉलीवुड के उभरते स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह का नाम भी इंडस्ट्री के सभी कलाकारों की सूची में शामिल है| रणबीर सिंह अपने से बड़ों के पाव छूने में कभी भी शर्म नहीं करते और उन्हें कई मौकों पर इंडस्ट्री के सीनियर सितारों से आशीर्वाद लेते हुए देखा जाता है|

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है और वही वरुण धवन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने सभ्यता के लिए भी जाने जाते हैं| अपने से बड़ों की इज्जत करना वरुण धवन को बखूबी आता है|

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में बेशुमार नाम और शोहरत कमाने के बावजूद भी बड़ों का सम्मान करना और उन्हें इज्जत देना बिल्कुल भी नहीं भूलते| शाहरुख खान को कई मौकों पर अपनों से बड़ों का पांव छू कर आशीर्वाद लेते हुए देखा जाता है|

हमारे देश के बेहद पॉपुलर और चर्चित कॉमेडियन कपिल शर्मा आज कॉमेडी के बादशाह के तौर पर जाने जाते हैं और कपिल शर्मा के बारे में हम सभी जानते हैं कि वह एक जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं| कपिल शर्मा के शो पर जब भी कोई सीनियर स्टार पहुंचते हैं तब वह उनका पांव छूकर उनसे आशीर्वाद जरूर लेते हैं|

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए भी जानी जाती है| बड़ों का सम्मान देना ऐश्वर्या राय बच्चन को बखूबी आता है और कई मौकों पर उन्हें इंडस्ट्री के सीनियर सितारों का पैर छूते हुए देखा गया है|

By Anisha