हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आ जाए ऐसे कई सितारे मौजूद हैं, जो ना केवल खुद अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं, बल्कि उनके साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी अक्सर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं|

लेकिन, आज के अपने इस पोस्ट के जरिए हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से मिलने जा रहे हैं, जो आज खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं, पर इसके बावजूद भी आज इन सितारों के पेरेंट्स कभी सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं और यह लाइमलाइट से भी काफी ज्यादा दूर-दूर ही नजर आते हैं|

मनोज बाजपाई

कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेई आज करोड़ों की संपत्ति हासिल कर चुके हैं, लेकिन आज भी वह अपनी जिंदगी को काफी साधारण तरीके से जीते हैं| बताते चलें, अभिनेता मनोज वाजपेई के पिता आज भी गांव पर ही रहते हैं|

पंकज त्रिपाठी

अपने दमदार अभिनय और डायलॉग डिलीवरी से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी की सादगी के बारे में बात करने की तो शायद ही जरूरत है| बता दे, अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी अभी भी गांव में रहकर किसानी करते हैं|

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम इस लिस्ट में देख कर आपको शायद थोड़ी हैरानी हुई होगी| पर आपको बता दें, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पिता का नाम अजय शर्मा है जो कि एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर है, और ऐसे में वह काफी सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं|

आर माधवन

अपने शानदार लुक्स और बेहतरीन अभिनय से गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके अभिनेता आर माधवन के पिता का नाम रंगानाथ शेषाद्री है, जो आज इतने बड़े सुपरस्टार के पिता होने के बावजूद टाटा स्टील में काम करते हैं और काफी साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं|

बिपाशा बसु

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने हॉट और बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर खबरों और सखियों में छाई रहती हैं| पर आप बता दें, एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पिता हीरा बासु एक सिविल इंजीनियर के रूप में काम करते हैं और काफी साधारण जीवन जीते हैं|

सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद शानदार और सफल अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का नाम सुनील मल्होत्रा है, जो कि मर्चेंट नेवी में पूर्व कप्तान रह चुके हैं| पर ऐसे में आज भी सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता काफी सिंपल लाइफस्टाइल से जीना पसंद करते हैं|

आयुष्मान खुराना

एक एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर और टीवी होस्ट के रूप में अपनी काबिलियत को साबित करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना कितना दिया खुराना आज भी चंडीगढ़ के एक छोटे से गांव में रहते हैं, जो कि पेशे से एक ज्योतिषी हैं|

कार्तिक आर्यन

अभी हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए अभिनेता कार्तिक आर्यन के माता-पिता दोनों ही पेशे से एक डॉक्टर हैं, और ऐसे में कार्तिक आर्यन के पेरेंट्स काफी सिंपल और सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं|

By Anisha