टीवी की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह और उनके पति लक्ष लिंबाचिया एक बेटे के माता पिता बन चुके हैं जिसका नाम इन्होंने गोला उर्फ लक्ष लिंबाचिया रखा है| मां बनने के बाद से ही भारती सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी मदरहुड लाइफ भी एंजॉय कर रही है और वह काम के साथ-साथ अपने मां होने का फर्ज बखूबी निभा रही है| भारती सिंह को कई मौके पर उनके बेटे गोले के साथ स्पॉट किया जाता है और जन्म के बाद से ही भारती और हर्ष लिंबाचिया का बेटा गोला काफी ज्यादा लाइमलाइट में बना रहता है और वही सोशल मीडिया पर भी गोला उर्फ लक्ष लिंबाचिया की पापुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है|

वही भारती सिंह को जब भी उनके बेटे के साथ देखा जाता है तब पपराजी गोला को अपने कैमरे में कैद करने से बिल्कुल भी नहीं चूकते और सोशल मीडिया पर आए दिन भारती और उनके बेटे की तस्वीरें वायरल होती रहती है | गोला की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी मासूमियत पर अपना दिल हार ही जाते हैं और एक बार फिर से भारती सिंह और उनके बेटे लक्ष्य लिंबाचिया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां से मां बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जो कि इन दिनों ताबड़तोड़ वायरल हो रही है| वहीं इस दौरान पपराजी से बात करते हुए भारती सिंह ने यह भी बताया कि उनके बेटे गोला के कितने दांत आ चुके हैं|

भारती सिंह और उनके बेटे लक्ष्य लिंबाचिया का मुंबई एयरपोर्ट से जो वीडियो सामने आया है उस वीडियो में भारती सिंह और उनके बेटे दोनों ही बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं और इस दौरान जहां भारती व्हाइट कुर्ते के साथ ब्लू जींस पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है वही उनका बेटा गोला अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत रहे हैं| लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपने मजाकिया अंदाज और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए बेहद मशहूर है और ऐसे में भारती सिंह किसी भी मौके पर अपनी मजाकिया अंदाज से लोगों के चेहरे पर हंसी ला ही देती है|

ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई एयरपोर्ट पर जब भारती को उनके बेटे के साथ देखा गया और तब एक फोटोग्राफर ने भारती से पूछा कि उनके बेटे गोला का दांत आ गए हैं तो इस पर फनी अंदाज में जवाब देते हुए कॉमेडियन ने कहा कि, ‘गोला के 6 दांत आ गए हैं आपको पता भी नहीं चला।’  सोशल मीडिया पर भारती सिंह का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनका मजाकिया अंदाज भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है| वही इस वीडियो को देखने के बाद फैंस गोला की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वही उनकी क्यूटनेस देखकर काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स गोला को करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ कंपेयर करते हुए उनसे भी ज्यादा सुंदर बताया है|

भारती सिंह और उनके बेटे लक्ष लिंबाचिया के इस मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” यह तो तैमूर से भी ज्यादा क्यूट और सुंदर है..”| इसके अलावा भी बहुत सारे लोगों ने भारती और हर्ष के बेटे लक्ष्य लिंबाचिया की क्यूटनेस की खूब तारीफ की है|

By Anisha