ग्लैमर की दुनिया में आज लाफ्टर क्वीन के नाम से अपनी पहचान रखने वाली बेहद जानी-मानी और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी पर्सनल और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरों की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में बनी रहती हैं| अगर भारतीय सिंह की बात करें तो, अभी कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपने घर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिसके बाद वह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों बेहद खुश हैं और अपने पैरंटहुड को इंजॉय कर रहे हैं|

जैसा कि हम सभी को पता है कि भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, ऐसे में अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही कई बार यह दोनों सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कर चुके हैं, जिन पर कपल के फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं| बता दे, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने पहले बच्चे को प्यार से ‘गोला’ नाम दिया है, जो कि वाकई बेहद क्यूट होने के साथ साथ अनोखा भी है|

 

इसी बीच अब एक बार फिर से भारतीय सिंह ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने बच्चे के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो कि अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है| इस तस्वीर की बात करें तो, भारती सिंह इस तस्वीर में अपने पति हर्ष लिंबाचिया और अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें उन्हें अपने बच्चे की ओर प्यार से देखते हुए देखा जा सकता है|

इस तस्वीर में भारतीय सिंह जहां एक ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आई हैं, वहीं दूसरी तरफ हर्ष लिंबाचिया एक वाइट कलर की स्ट्राइप्ड शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर में भारतीय सिंह के साथ-साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया के चेहरे पर भी एक अलग खुशी देखने को मिल रही है| इस तस्वीर को भारती ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में गोला लिखते हुए एक हार्ट इमोजी भी लगाया है|

हालांकि, भारतीय सिंह ने यह तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था| पर, अब उनकी शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, और इस पर कपल के फैंसी जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, भले ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने बच्चे को प्यार से गोला कह कर बुलाते हैं, पर हम आपको बता दें कि भारती सिंह औ रहर्ष लिंबाचिया ने अपने बच्चे का नाम लक्ष्य रखा है और इस बात का खुलासा इन्होंने खुद ही कुछ दिनों पहले किया था|

साथ ही बताते चलें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इसी साल 2022 में बीती 3 अप्रैल की तारीख को अपने घर पर सबसे पहली बार अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसके बाद इस खुशखबरी को अपने फ्रेंड्स के साथ साझा करते हुए यह दोनों बेहद खुश नजर आए थे|

 

By Akash