टेलीविजन इंडस्ट्री की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमिक अंदाज से लोगों को खूब एंटरटेन किया है | भारती सिंह आज हमारे देश की बेहद पॉपुलर और चर्चित कॉमेडियन बन चुकी है और टेलीविजन इंडस्ट्री में भारतीय सिंह का नाम इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी के लिस्ट में शुमार हो चुका है| वही भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी टीवी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है |

इन दिनों हर्ष और भारती अपने नन्हे राजकुमार लक्ष्य के साथ अपनी पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं | वही भारतीय से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय पाई जाती है आए दिन अपने बेटे लक्ष्य की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है| भारती अपने बेटे को प्यार से गोला कहकर भी बुलाती है और वही गोला सच में इतना ज्यादा क्यूट है कि उसे देख कर किसी का भी दिल पिघल सकता है| वही आज 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने लक्ष्य के साथ आजादी का जश्न बेहद ही शानदार तरीके से मनाया है

हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नन्हे लक्ष्य की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है और यह तस्वीर चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है| इस फोटो के वायरल होने के बाद हर कोई हर्ष और भारती के बेटे गोले की क्यूटनेस पर फिदा हो गया है |लोग इस फोटो को बेहद पसंद कर रहे हैं|हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे की जो तस्वीर साझा की है उसमें भारती सिंह के बेटे लक्ष्य ट्रेडिशनल आउटफिट में गोल मटोल से बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहे हैं|

इस तस्वीर में नन्हे लक्ष्य कुर्सी पर बैठकर अपनी बालकनी से मौसम का आनंद ले रहे हैं | वही इस तस्वीर में उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज भी लहराता हुआ नजर आ रहा है| दरअसल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया है और इस कपल ने अपने बेटे के साथ यह प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया है| इस तस्वीर में हर्ष लिंबाचिया के पीछे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है|

 

हर्ष लिंबाचिया के अलावा भारती ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है और इस वीडियो में लक्ष्य बालकनी में कुर्सी पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं| इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘ऐ वतन.. मेरे वतन..ऐ वतन.. आबाद रहे तू’ बजता हुआ सुनाई दे रहा है| वही इस वीडियो में गोला खिलाते हुए दिख रहे हैं| इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि हर्ष और भारती के बेटे गोले पर भी आजादी का रंग चढ़ चुका है|

गौरतलब है कि कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के साथ साल 2017 में शादी रचाई थी और वही शादी के 4 साल बाद 2021 में अपनी फर्स्ट प्रेगनेंसी का ऐलान किया था जिसके बाद इस कपल ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया था| भारती सिंह ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम इन्होंने लक्ष्य लिंबाचिया रखा है| हालांकि भारती और लक्ष्य के बेटे को लोग गोला के नाम से ही जानते हैं और यह दोनों भी अपने बेटे को प्यार से बोला ही कह कर बुलाते हैं|

By Anisha